4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहुत बोल्ड है बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण , देखें लेटेस्ट फोटोशूट

बहुत बोल्ड है बॉलीवुड की दीपिका पादुकोण , देखें लेटेस्ट फोटोशूट

2 min read
Google source verification
deepika padukone

इसमें कोई दोराय नहीं कि दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में एक हैं। वो खूबसूरत हैं...बिंदास हैं, तो बेहद बोल्ड भी...उन्हें विवादों से कोई फर्क नहीं पड़ता। एक ओर जहां पद्मावती को चल रहे विवाद को लेकर निर्माताओं की सांसें फूलने लगी हैं, वहीं दीपिका बिंदास होकर जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं।

deepika padukone

दीपिका अपनी बेबाकी के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने पद्मावती पर हो रहे विवाद पर अपना पक्ष बड़ी ही बेबाकी से रखा, उसके बाद क्या हुआ, हम सभी जानते हैं। अब वो अपने नए फोटोशूट को लेकर चर्चा में हैं।

deepika padukone

जी हां, पद्मावती विवाद से बेखबर दीपिका फोटोशूट में बिजी हैं। हाल ही दीपिका श्रीलंका गई थीं, जहां उन्होंने स्विमसूट और स्टाइलिश ड्रेसेस में बहुत से हॉट लुक्स दिए।

deepika padukone

दीपिका ने ये नया फोटोशूट एक filmfare के अगले कवर पेज पर आने के लिए कराया है, जिसे श्रीलंका में शूट किया गया।

deepika padukone

इस फोटोशूट में दीपिका कभी बीच तो कभी पूल पर अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। इस फोटोशूट को एरिकोस एंड्रयू ने शूट किया और उनका मेकओवर स्टालिस्ट शलीना नैथानी ने किया।

deepika padukone

बता दें कि दीपिका पादुकोण जहां पद्मावती को लेकर विवादों में हैं, वहीं वो इस फोटोशूट को लेकर भी निशाने में आ सकती हैं, क्योंकि पद्मावती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका को इस हॉट अंदाज को लेकर आपत्ति आ सकती है।

deepika padukone

फिलहाल, दीपिका को बॉलीवुड के कई सितारों का साथ मिल रहा है। फिल्म में शाहिद कपूर, रणवीर सिंह और दीपिका मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है, फिल्म की रिलीज डेट 1 दिसम्बर है।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन