
हाल ही में हुई डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा रहा। इस मौके पर यामी गौतम के साथ-साथ रवीना टंडन भी पहुंची।

पार्टी में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर के साथ ही सलमान खान की रयूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची। दोनो ने इस मौके पर ब्लैक रंग की ड्रेस पहनी हुईं थीं।

नेहा धूपिया यलो और वाइट रंग की ड्रेस में नजर आईं तो वहीं सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने इस मौके पर ब्लू रंग की ड्रेस पहनी हुई थीं।

पार्टी में मनीष की करीबी दोस्त काजोल ने भी शिरकत की। साथ ही डेजी शाह भी इस पार्टी का हिस्सा बनीं।

सोनाक्षी सिन्हा ब्लैक ड्रेस में नजर आईं तो वहीं कृति खरबंदा ने शॉर्ट ड्रेस में अपना जादू बिखेरा।