5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीनियर कलाकारों को पैर छूकर सम्मान देते हैं ये स्टार्स, भारतीय संस्कृति का रखते है बड़ा मान

बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना और पैर छूना भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। हर शख्स अपने बड़े बुजुर्गों के पैर छूते हुए नजर आता है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ मशहूर स्टार्स को ही देख लीजे, जो किसी भी स्टेज पर हो या अवार्ड शो में हो, लेकिन बड़ों के पैर छूने से कभी पीछे नहीं हटते हैं।

4 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Mar 25, 2023

touces_feet_2.jpg

बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करना और पैर छूना भारतीय संस्कृति की पहचान हैं। हर शख्स अपने बड़े बुजुर्गों के पैर छूते हुए नजर आता है। ऐसे में बॉलीवुड के कुछ मशहूर स्टार्स को ही देख लीजे, जो किसी भी स्टेज पर हो या अवार्ड शो में हो, लेकिन बड़ों के पैर छूने से कभी पीछे नहीं हटते हैं।

akshay_kumar.jpeg

अक्षय कुमारअक्षय कुमार अपनी फिल्मों से फैंस के दिलों पर राज करते हैं। लेकिन एक्टर इसके अलावा अपने संस्कारों की वजह से भी जाने जाते हैं। वह अक्सर अपने सीनियर कलाकारों के सामने झुककर उन्हें सम्मान देते हैं और उनकी कई तस्वीरें वायरल हो चुकी हैं।

salman_khan.jpg

सलमान खानबॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान भी अपने से बड़ों को सम्मान देना नहीं भूलते। एक्टर ने कई लोगों को इंडस्ट्री में स्टार बनाया है लेकिन सलमान खान खुद अपने सीनियर कलाकारों के आगे झुकते हुए नजर आ चुके हैं।

vidya_balan.jpeg

विद्या बालानविद्या बालान भी अपने से बड़ों का पैर छुकर सम्मान देती हैं। किसी भी कार्यक्रम में उनकी ऐसी तस्वीरें मिल जाती हैं और इंडस्ट्री के सीनियर और बुजुर्ग भी उनके इस अंदाज के कायल हो जाते हैं। रेखा हो गया गुलजार, विद्या बालान इन्हीं संस्कारों के चलते सभी के दिलों पर राज करती हैं।

shah_rukh_khan.jpg

शाहरुख खानबॉलीवुड के किंग खान भी किसी से कम नहीं है वह भी अपने बड़ों को काफी इज्जत देते हैं। वह भी अपने से बड़ों के पैर छूते हुए नजर आते हैं।

ranveer_singh.jpeg

रणवीर सिंहअपने अतरंगी फैशन स्टाइल के लिए मशहूर चार्मिंग स्टार रणवीर सिंह कितने भी मॉडर्न व एडवांस क्यों ना हो लेकिन अपनों से बड़ों के पैर छूने में कभी शर्म नहीं करते। यहीं नहीं, उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह अमिताभ बच्चन को दंडवत प्रणाम करते दुखाई दिए।

deepika_padukon.jpeg

दीपिका पादुकोणअपने पति रणवीर सिंह की तरह दीपिका पादुकोण भी इस मामले में बिलकुल नहीं झिझकतीं। ऐसे में उनकी इतनी कामयाबी के बावजूद बड़ों का सार्वजनिक तौर पर सम्मान करना न केवल उन बड़ों को बल्कि खुद उनके फैंस को भी पसंद आता है। एक अवॉर्ड समारोह में रेखा के हाथ से अवॉर्ड लेने के बाद उन्होंने उनके पैर छुए लिए।

varun_dhawan.jpg

वरूण धवनबॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन भले ही आज के ज़माने के हैं लेकिन अपनों से बड़ों की इज़्ज़त रखना वो बेहतर तरीके से जानते हैं। एक शो के दौरान वरूण धवन मशहूर कलाकार हेमा मालिनी के पैर छूते हुए दिखाई दिए थे।

kapil_sharma.jpg

कपिल शर्मामशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी जमीन से जुड़े शख्स हैं। अपने शो पर पहुंचने वाले बड़े बड़े कलाकारों के पैर छूते उन्हें कई बार देखा जा चुका है।

rekha.jpg

रेखाइस लिस्ट में रेखा का नाम भी शामिल हैं। रेखा इवेंट और अवॉर्ड शो की जान मानी जाती हैं और जब भी वह किसी इवेंट में नजर आती हैं तब एक्ट्रेस अपने सीनियर कलाकारों के पैर छूते हुए दिखाई दे हीं जाती हैं। उन्हें एक बार आशा भोंसले के पैर छूते हुए देखा गया था।

ranbir_kapoor.jpg

रणबीर कपूरबॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी कई बार अपनों से बड़ों के पैर छूते नजर आए हैं। रणबीर कपूर चाहे अवॉर्ड शो में हो या किसी भी स्टेज पर, हमेशा अपने सीनियर्स को पैर छूकर सम्मान देते हैं। फिल्म ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन शो के समय भी मशहूर डायरेक्टर एसएस राजामौली के पैर छूते हुए रणवीर कपूर की फोटो वायरल हुई थी।

anupam_kher.jpg

अनुपम खेरबॉलीवुड के सबसे हिट सीनियर कलाकार अनुपम खेर कभी भी अपनों को सम्मान देने से पीछे नहीं हटते हैं। कई बार अनुपम खेर की सीनियर्स के पैर छूते हुए फोटोज वायरल हुई हैं।

aishwarya_rai.jpg

ऐश्वर्या रायऐश्वर्या राय ने इंडस्ट्री के साथ ही रियल लाइफ में भी अपनी खूब अच्छी छवि बनाई है। बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या खूबसूरत औरहिट एक्ट्रेस होने के बाद भी अपने संस्कारों को कभी भूली नहीं। कई इवेंट्स और शो के दौरान ऐश्वर्या को पैर छूते हुए देखा गया है।