11 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार ‘गोल्डन गर्ल’ बनकर प्रिंयका चोपड़ा ने चुराई महफिल, लोग बोले- ‘हमारी देसी क्लियोपेट्रा’

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में अपनी पहचान बना चुनी प्रियंका चोपड़ा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ये कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने लुक्स से फैंस का दिल चुरा लेती हैं। एक बार फिर इन्होंने ऐसा ही किया है। लंदन के एक इंवेंट में उनके लुक ने तहलका मचा दिया।
3 min read
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Jan 12, 2023

a.jpg

प्रियंका चोपड़ा आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश से लेकर विदेश तक में इनकी एक्टिंग का डंका बच चुका है। अब एक बार फिर अदाकारा सुर्खियों में हैं।

i.jpg

इन दिनों प्रियंका चोपड़ा लंदन ट्रिप पर हैं और इस दौरान उनके खूबसूरत अंदाज ने लोगों को घायल कर दिया है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा लंदन एक कॉस्मेटिक ब्रांड के प्रमोशन के लिए पहुंची थीं, जहां सभी की निगाहें इन पर टिक गईं।

प्रमोशन के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने गोल्डन रंग का सीक्वन गाउन पहना था, जो काफी रिवीलिंग ता। हालांकि अदाकारा इसमें काफी हॉट लग रही थीं।

c.jpg

इवेंट से प्रियंका की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिन्हें देख फैंस अपना दिल हार बैठे हैं। अदाकारा प्रियंका चोपड़ा की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गईं हैं।

d.jpg

प्रियंका गोल्डन कलर की इस ड्रेस में कहर बरपाती दिख रही हैं। इवेंट में अदाकारा की धमाकेदार एंट्री ने फैंस का ध्यान खींच लिया और सभी की निगाहें इनपर आ टिकीं।

e_1.jpg

प्रियंका ने इवेंट में ग्लैमरस अंदाज में पहुंच फैंस को इम्प्रेस कर दिया। हर कोई उनकी तारीफ कर रहा हैं। उनकी इस हाई स्लिट ड्रेस ने लोगों का दिल जीता है।

f.jpg

प्रियंका चोपड़ा ने ड्रेस के साथ सफेद रंग का कोट पहन रखा था। उन्होंने अपने बालों को खुला ही रखा था और साथ ही बड़े ईयररिंग्स के साथ लुक को कंप्लीट किया था। इसके साथ ही उन्होंने हाई हील्स पहनी हैं।

g.jpg

सड़क से लेकर कार तक प्रियंका ने जमकर पोज दिए। कभी आगे झुककर तो कभी पीछे पलटकर। फैंन उनकी तुलना सौंदर्य की महारानी क्लियोपेट्रा से कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा - ‘हमारी देसी क्लियोपेट्रा’।

h.jpg

वहीं हमेशा की तरह प्रियंका चोपड़ा की स्माइल ने भी फैंस को कायल कर दिया है। एक फैन ने तारीफ करते हुए लिखा ‘सचमुच में गॉर्जियस और प्रीटी स्माइल।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन