8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोविंदा नहीं बल्कि अक्षय कुमार की तरह बनना चाहते थे रणवीर सिंह

गोविंदा नहीं बल्कि अक्षय कुमार की तरह बनने चाहते थे रणवीर,
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 6:21 PM IST

 akshay kumar

रणवीर सिंह की बॉलीवुड में खास पहचान हैं।आज इंडस्ट्री में आने वाले नए एक्टर उनकी तरह बनना चाहते हैं। हाल ही में रणवीर ने बताया कि वह बचपन से किस एक्टर की तरह बनना चाहते थे। पद्मावत स्टार ने बताया कि वह हमेशा से ही अक्षय कुमार की तरह बनना चाहते थे।

 akshay kumar

अक्षय ने ट्विटर पर रणवीर को उनके जन्मदिन पर बधाई दी थी और उन्हें डाइनामाइट करार दिया था । अक्षय ने लिखा , “रणवीर के लिए मेरे दिमाग में एक शब्द आता है और वो है डाइनामाइट।

ranveer singh

डाइनामाइट शख्सियत आपको हमेशा मुस्कुराहट से भर देती है।जन्मदिन की बधाई और आपका आने वाला साल धमाकेदार हो।”

ranveer singh

इसके जवाब में रणवीर ने लिखा, 'जब मैं बड़ा हो रहा था तो अक्षय कुमार की तरह बनना चाहता था।सर, आपको प्यार।'


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन