
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपने फनी लुक के लिए मशहूर हैं। रणवीर एक बार अपने फनी लुक के कारण सुर्खियों में हैं। रणवीर एक इवेंट में लड़कियों की जैकेट पहनकर पहुंच गए। यह पहली बार नहीं है जब रणवीर ऐसी ड्रेस पहनकर गए हों।

शाहिद कपूर की वाइफ मीरा की प्री बर्थडे पार्टी में सिर से पैर तक सफेद रंग के ट्रैक सूट में आए थे। किसी ने इस ड्रेस की तुलना मछरदानी से की, तो किसी ने माचिस की तीली से।

वहीं रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सफेद और गोल्ड कलर का जैकेट और हाफ पैंट पहन पहुंचे थे।

रणवीर के इस अनोखे स्टाइल को सब देखते ही रह गए थे लेकिन रणवीर की मस्ती में कोई फर्क नहीं था।