
क्रिसमस पर कई बॉलीवुड सेलिब्रिटिज ने पार्टी का आयोजन किया। इन पार्टियों में कई मशहूर बॉलीवुड सितारे भी नजर आए। सलमान खान के लिए यह क्रिसमस काफी अच्छा रहा है। एक तो उनकी फिल्म टाइगर जिंदा है बॉक्स आॅफिस पर धमाल मचा रही है, वहीं दूसरी ओर उनका बर्थडे भी आने वाला है।

बता दें कि सलमान खान का 27 दिसंबर को बर्थडे है। सलमान की बहन अर्पिता ने क्रिसमस की पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियां पहुंची। बहन की पार्टी में सलमान ना पहुंचे ऐसा तो हो नहीं सकता।

सलमान खान बहन अर्पिता की पार्टी में पहुंचे लेकिन गर्लफ्रेंड यूलिया के साथ। सलमान जहां ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम लुक में सलमान डैशिंग लग रहे थे, वहीं यूलिया रेड आउटफिट में स्पॉट हुईं।

पार्टी के बाद अर्पिता के पति आयुष शर्मा उन्हें कार तक ड्रॉप करने आए।

सलमान जहां ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम लुक में सलमान डैशिंग लग रहे थे, वहीं यूलिया रेड आउटफिट में स्पॉट हुईं।