
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म 'सिंबा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

हाल में सारा को मुंबई में योग क्लास के बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया है।

सारा ब्लू कलर का वन पीस कुर्ती ड्रेस पहनी हुई थी। जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही थीं।

सारा के लुक की बात की जाए तो वह वेस्टर्न हो या ट्रेडिशनल दोनों में ही बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।

सारा की फिल्मों की बात करें तो वह 'केदारनाथ' के साथ डेब्यू करने जा रही हैं। वहीं 'सिंबा' में वह रणवीर सिंह के साथ काम कर रही हैं।