3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रियंका से लेकर अनुष्का तक इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों के लिए असल में मुंडवाया था अपना सिर

बॉलीवुड अभिनेत्रियां अपने किरदार में जान डालने के लिए न जाने क्या क्या करती हैं। कभी अपने किरदार के लिए एक्शन सीन्स करती हैं तो कभी अपना पूरा गेटअप बदल देती हैं। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने कैरेक्टर के लिए बाल तक मुंडवा लिए थे।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shweta Bajpai

•

Updated: 21 Mar 2023, 4:16 PM IST

c_1.jpg

अनुष्का शर्मा फिल्म ‘ऐ दिल है मुश्किल’भला किसे याद नहीं होगी। इस फिल्म में अनुष्का शर्मा ने एक कैंसर पेशंट का किरदार निभाया था। फिल्म में उन्होंने अपनी एक्टिंग से जान डाल दी थी। इस किरदार को रियल लुक देने के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा दिया था। अनुष्का शर्मा का किरदार दर्शकों को बहुत पसंद आया था।

g_1.jpg

शिल्पा शेट्टीबॉलीवुड में अपनी फिटनेस के लिए मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिल्म 'द डिजायर' में अपने बालों की कुर्बानी दी थी। शिल्पा ने अपने किरदार में ढलने के लिए प्रोस्थेटिक मेकअप के जरिए ये लुक दिया था। शिल्पा शेट्टी के अलावा इस फिल्म में अनुपम खेर, जया प्रदा चीनी एक्टर जिया यू, विक्रम गोखले और आसिफ थे।

b_2.jpg

प्रियंका चोपड़ाबॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपने पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम के जीवन पर बनी फिल्म मैरी कॉम में एक सीन में दिखाया गया था कि कॉम्पीटिशन में भाग ना ले पाने के कारण मैरी कॉम खुद को गंजा कर लेती हैं। यह एक रियल इंसिडेंट था और मैरी कॉम की लाइफ में यह घटना हुई थी। वही फिल्म में इस सीन के साथ व कैरेक्टर के साथ इंसाफ करने के लिए प्रियंका ने सच में ऐसा किया था और अपने बाल मुंडवाए थे।

f_1.jpg

शबाना आज़मीशबाना आज़मी हर क़िरदार को पूरी शिद्दत से निभाने के लिए जानी जाती हैं। दीपा मेहता की ऑस्कर के लिए नामांकित फ़िल्म वॉटर के लिए उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया था। हालांकि बाद में विवादों के चलते वे इस फ़िल्म से अलग हो गईं, लेकिन उनके बाल्ड लुक ने ख़ूब सुर्ख़ियां बटोरी थी।

a_1.jpg

अंतरा माली बॉलीवुड एक्ट्रेस अंतरा माली ने अमोल पालेकर की फिल्म एंड वन्स अगेन के लिए टकली हो गई थी। इस फिल्म में उनके साथ-साथ रजत कपूर और रितुपर्णा सेनगुप्ता भी अहम रोल में थे।

e_1.jpg

तनुजाअभिनेत्री तनुजा ने एक मराठी फिल्म 'पितृरून' के लिए अपना सिर मुंडवाने का साहसिक कदम उठाया। इस फिल्म के उनकी खूब सराहना भी हुई थी।

d_2.jpg

तन्वी आज़मीसंजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में तन्वी आज़मी ने एक मराठा विधवा की भूमिका निभाई और इस किरदार को जीवंत रूप देने के लिए तन्वी वास्तव में गंजी हुईं थीं।

h_1.jpg

लीसा रे लीसा रे फिल्मों की बेस्ट एक्टर और मॉडल मानी जाती है। बता दें की वाटर नाम की फिल्म में उन्होंने लीड रोल निभाया था, जिसके लिए उनको गांजा होना था। इस फिल्म में वो एक विधवा के रोल में नजर आई थी।