
श्रीदेवी तो इस दुनिया से चली गई, सिर्फ उनकी यादें रह गईं। श्रीदेवी अपनी दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी बहुत प्यार करती थी। अक्सर पार्टियों में वह अपनी बेटियों के साथ नजर आती थी। श्रीदेवी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी बेटियों के साथ कई तस्वीरें हैं। आज हम आपको उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें दिखा रहे हैं, जो शायद आपने पहले नहीं देखी होगी।

इस तस्वीर में श्रीदेवी और बोनी कपूर अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी के साथ नजर आ रहे हैं। बता दें कि जाह्नवी इसी साल फिल्म 'धड़क' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। श्रीदेवी का सपना था जाह्नवी को डेब्यू करते देखना।

इस तस्वीर में श्रीदेवी ने अपनी छोटी बेटी खुशी को अपने कंधे पर उठा रखा है। खुशी का जन्म 5 नवंबर 2000 को हुआ था।

श्रीदेवी ने एक बार बताया था कि उनकी छोटी बेटी खुशी मॉडल बनना चाहती है।