
वेबसीरीज से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले सुमित व्यास आज देश के उम्दा एक्टर्स में से एक हैं। उन्होंने हाल में वीरे दी वेडिंग में करीना कपूर के मंगेतर का किरदार अदा किया था और अब वह रीयल लाइफ में भी किसी के मंगेतर बन गए हैं। जी हां, सुमित ने गर्लफ्रेंड एकता कौल से सगाई कर ली है।

इसी के साथ दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है। यह जोड़ा 15 सितम्बर को शादी के बंधन में बंध जाएंगा।

एक इंटरव्यू में सुमित ने अपनी शादी की डेट को कन्फर्म करते हुए कहा कि,' एकता बहुत ही खूबसूरत इंसान है। मैंने कुछ दिन पहले ही एकता को शादी के लिए प्रपोज किया और इससे पहले ही उसका फैसला बदलता मैंने उसे अंगूठी पहना दी।'

'मुझे खुशी है कि उसे रिंग पंसद आई और उसने मेरा प्रपोजल स्वीकार कर लिया। दुर्भाग्यवश मैं गलत साइज की अंगूठी ले आया और मेरे जैसे इंसान से ये उम्मीद की जा सकती है।'

'मेरा परिवार एकता को बहुत पसंद करता है। जब उसके परिवार से जम्मू में मिले थे हम उनके प्यार को देखकर अभिभूत हो गए थे। हम एक ट्रेडिशनल कश्मीरी शादी की प्लानिंग कर रहे है। '