10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ट्विटर ने घटाए सलमान शाहरुख और अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के लाखों फॉलोवर्स

टिवटर ने घटान सलमान शाहरुख अमिताभ बच्चन जैसे सितारों के लाखों फॉलोवर्स
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 14 Jul 2018, 3:46 AM IST

bollywood

बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन के सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट ट्विटर पर 4,24,000 फॉलोवर कम हो गए हैं, वहीं शाहरुख खान के 3,62,141 तथा सलमान खान के 3,40,884 फॉलोवर कम हुए हैं। यह गिरावट ट्विटर द्वारा 'सफाई अभियान' करने के कारण दर्ज की गई है। ट्विटर ने निष्क्रिय और लॉक्ड खातों को बंद करने का फैसला किया है। इसके बाद बॉलीवुड की कई नामचीन हस्तियों के फॉलोवरों की संख्या में कमी दर्ज की गई है।

bollywood

ट्विटर पर प्रतिदिन के हिसाब से फॉलोवरों की संख्या पर निगरानी करने वाली वेबसाइट सोशलब्लेड डॉट कॉम ने बताया कि आमिर खान के 3,16,900 तो प्रियंका चोपड़ा के 3,54,830 और दीपिका पादुकोण के 2,88,298 फॉलोवर कम हो गए हैं।

bollywood

ट्विटर ने हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। इससे पहले, ट्विटर ने इसी सप्ताह कहा था कि वह लॉक्ड खातों, संदिग्ध गतिविधि करने के कारण निष्क्रिय खातों को वैश्विक रूप से बंद कर देगा।

bollywood

ट्विटर के इस कदम से सबसे ज्यादा हाई-प्रोफाइल उपभोक्ताओं के प्रभावित होने संभावना है। इस पर दिव्या दत्ता, ओनिर और अपूर्व असरानी जैसी हस्तियों ने रातभर में इतनी बड़ी संख्या में फॉलोवर कम होने पर प्रतिक्रिया दी।


बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन