
इन्होंने फिल्म ‘मोहब्बतें’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। खूब पसंद किए गए थे। शमिता शेट्टी के साथ इनकी केमिस्ट्री के दीवाने हो गए थे युवा।

इसके बाद कई और फिल्मों में नजर आए। धूम की सभी सीरीज में नजर आए। खूब जमें...लेकिन ताजा तस्वीर देखकर आप इन्हें पहचान नहीं पाएंगे कि ये वही उदय चोपड़ा हैं।

जी हां, उदय चोपड़ा अब पूरी से बदल गए हैं। पहले और ताजा तस्वीर देखकर यह कहने में जरा भी संदेह नहीं कि उदय का वजन काफी बढ़ गया है।

वो पहचान में भी नहीं आ रहे हैं। एकबारगी तो आपको भी यकीन नहीं होगा कि ये उदय चोपड़ा ही हैं, लेकिन यह सच है।

हाल ही वो इमरान हाशमी के घर के बाहर स्पॉट हुए हैं।