27 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

kainaat arora: इस खूबसूरत पुलिसवाली को देख बढ़ जाएंगी आपकी धड़कनें

kainaat arora: इस खूबसूरत पुलिसवाली को देख बढ़ जाएंगी आपकी धड़कनें...

3 min read
Google source verification
kainaat arora

 इस पुलिसवाली की तस्वीर को जिसने देखा, देखता ही रह गया। इनकी खूबसूरती के आम ही नहीं, खास भी कयाल हैं...इनका फिगर बरबस ही लोगों का अट्रेक्ट करता है। लेकिन जब इस पुलिसवाली की असलियत का पता चला, तो आम लोगों के होश ही उड़ गए,क्योंकि ग्लैमर जगत से इनका पुराना नाता है। ये एक मशहूर अभिनेत्री की कजिन हैं। आगे देखिए कुछ खूबसूरत तस्वीरें और जानिए इस पुलिसवाली के बारे में...

kainaat arora

दरअसल, ये सचमुच की पुलिवाली नहीं हैं, बल्कि एक अभिनेत्री हैं। नाम है कायनात अरोड़ा। जैसा नाम है, वैसे ही इनकी अदाओं में कयामत है। ये एक मॉडल हैं और पंजाबी अभिनेत्री।

kainaat arora

इन दिनों कायनात फिल्म जग्गा जेउंदा की शूटिंग कर रही हैं। इसमें उनका किरदार एसएचओ का है। शूटिंग के दौरान किसी ने पुलिस की वर्दी में इनकी तस्वीर ली और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी और फिर उसके बाद जो हुआ, उसके बारे में खुद कायनात ने भी नहीं सोचा होगा।

kainaat arora

जी हां, सोशल मीडिया पर लोग अरेस्ट होने के लिए तैयार दिखाई दिए। खैर, सोशल मीडिया पर यूजर्स कुछ और फरमाइश करते, उससे पहले कायनात ने इंस्टा पर एक फोटो पोस्ट करके साफ किया कि वो रियल में पुलिसवाली नहीं, बल्कि अभिनेत्री हैं और यह तस्वीर उनकी आने वाली फिल्म की है। कायनात ने कहा कि वो फिल्म में एक पुलिस अफसर का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने अपनी फिल्म और किरदार के बारे में भी बताया।

kainaat arora

बता दें कि कायनात कई बॉलीवुड फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। वो पंजाबी फिल्मों की सबसे पॉपुलर अभिनेत्रियों मे से एक हैं। उनकी लाइफ स्टाइल और खूबसूरती हमेशा चर्चा का केंद्र रहती है।

kainaat arora

कायनात का जन्म 2 दिसम्बर, 1986 को उत्तराखंड में हुआ था। ये दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती की कजिन सिस्टर भी हैं। दिव्या भारती 90 के दशक में बहुत कम उम्र में टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गई थीं। साल 1993 में उनकी छत से गिरने से मौत हो गयी थी।