3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अक्षय की गोल्ड की रैपअप पार्टी, आकर्षण का केन्द्र रही नागिन मौनी रॉय

बुधवार को फिल्म 'गोल्ड' की रैपअप पार्टी रखी गई
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Bhup Singh

•

Updated: 21 Dec 2017, 2:34 PM IST

Gold wrap up party

छोटे पर्दे की खूबसूरत नागिन यानी मौनी रॉय अपनी आगामी फिल्म गोल्डसे अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत करने जा रही है। गौरतलब है कि फिल्म गोल्ड फरहान अख्तर के प्रोडक्शन हाउस तले बनी है। इस फिल्म में अक्षय कुमार लीड रोल में हैं। बुधवार को फिल्म गोल्ड की रैपअप पार्टी रखी गई।

Gold wrap up party

यह रैपअप पार्टी मुंबई के एक रेस्टोरेंट में रखी गई। इस रैपअप पार्टी में अक्षय कुमार, मौनी रॉय, फरहान अख्तर व फिल्म से जुडे अन्य लोग भी पहुंचे। लेकिन पार्टी का आकर्षण मौनी रॉय रहीं। पार्टी में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट मौजूद थी। पार्टी में मीडिया का सबसे ज्यादा अटेंशन मौनी राय ने बटोरा। मौनी रॉय अपनी खूबसूरत ड्रेस और लुक के कारण पार्टी में आकर्षण का केन्द्र रही। मौनी पार्टी में ब्लैक आउटफिट पहनकर पहुंचीं।

Gold wrap up party

मौनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पार्टी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों मेंं मौनी रॉय के साथ अक्षय कुमार, फरहान अख्तर, प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी, कुणाल कपूर, अमित साध, कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस, डायरेक्टर रीमा कादगी भी नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि पिछले दिनों अक्षय कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस फिल्म की शूटिंग खत्म होने की जानकारी दी थी।

Gold wrap up party

अक्षय ने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वे समृद्र किनारे एक कुर्सी पर से स्लो मोशन में जंप करते नजर आए थे। वीडियो में अक्षय सफेद कुर्ता और धोती पहने नजर आ आए थे।