19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Business / Photos / जेके टायर के सीएमडी रघुपति सिंघानिया को मिला मैक्सिको का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

जेके टायर के सीएमडी रघुपति सिंघानिया को मिला मैक्सिको का सर्वोच्च नागरिक सम्मान

भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिया ने दिया पुरस्कार।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 17 Sep 2018, 3:11 PM IST

JK Tyre

नई दिल्ली। टायर निर्माता कंपनी जे के टायर के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) डॉ. रघुपति सिंघानिया को विदेशी नागरिकों के लिए मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द एजटेक ईगल’ प्रदान किया गया। भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा प्रिया ने अपने देश के 128वें राष्ट्रीय दिवस के अवसर पर वहां के राष्ट्रपति की ओर से डॉ. सिंघानिया को मैक्सिको के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘द ऑर्डर ऑफ द एजटेक ईगल’ से सम्मानित किया ।

JK Tyre

पुरस्कार प्राप्त करने पर डॉ. सिंघानिया ने कहा कि मेरे लिये यह बेहद सम्मान की बात है कि मेल्बा प्रिया ने मुझे सम्मानित किया। मैक्सिको में निवेश में भारतीय व्यावसायियों के बीच रूचि का निर्माण करने में एक प्रमुख भूमिका निभाना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैक्सिको सरकार ने वाकई में विदेशी निवेश का खुले हाथों से स्वागत कर व्यवसायों को बढ़ावा दिया है। यह उद्योग की दिशा में मैक्सिको की सरकार के सहयोगी रवैये को दर्शाता है। यह कुछ ऐसा है, जिसकी उम्मीद अन्य देशों से भी की जाती है।