13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा में उद्योगों की रेटिंग प्रणाली लॉन्च, प्रदूषण पर लगेगी लगाम

इस प्रणाली के लॉन्च होने के बाद राज्य में प्रदूषण पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manoj Kumar

•

Updated: 17 Sep 2018, 6:34 PM IST

Industry Rating

नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने सोमवार को उद्योगों के लिए स्टार रेटिंग प्रणाली लांच की, जो अपने तरह की पहली पारदर्शिता पहल है और इसमें प्रदूषण मानक के आधार पर उद्योगों को एक से पांच स्टार की रेटिंग दी जाएगी। पटनायक ने कहा कि हम अपने नागरिकों की बेहतर सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं और मुझे उम्मीद है कि इस कार्यक्रम से प्रदूषण में कमी लाने में मदद मिलेगी। स्टार रेटिंग प्रणाली से लोगों को यह जानने में मदद मिलेगी कि उनके आसपास जो उद्योग हैं, क्या वे पर्यावरण नियमों का पालन करते हैं या नहीं और लोगों की भागीदारी के जरिए कानून को सख्त बनाया जाएगा।

Industry Rating

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम उन उद्योगों के प्रयास को मान्यता देगा, जो स्वच्छ वातावरण बरकरार रखने की जिम्मेदारी उठाते हैं और कानून से भी आगे बढ़कर खुद से पर्यावरण सुरक्षा के लिए कदम उठाते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रणाली स्वच्छ प्रौद्योगिकी अपनाने में उद्योगों को प्रोत्साहित करेगी तथा उनकी मदद करेगी। इस कार्यक्रम को शिकागो विश्वविद्यालय के इनर्जी पॉलिसी इंस्टीट्यूट (ईपीआईसी इंडिया) के शोधकर्ताओं और शिकागो के टाटा सेंटर फॉर डेवलपमेंट (टीसीडी) की भागीदारी में चरणबद्ध ढंग से शुरू किया गया है। शुरुआत में इसमें 20 औद्योगिक संयंत्रों को शामिल किया गया है और धीरे-धीरे सभी 136 संयंत्र इसके दायरे में आएंगे, जिनके आंकड़ों की लगातार निगरानी की जाएगी।