31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ये है भारतीय रेलवे की शाही सवारी ‘पैलेस आॅन व्हील्स’, किसी राजा के महल से कम नहीं है ठाट-बाट

पैलेस आॅन व्हील्स कोर्इ आम ट्रेन नहीं बल्कि ये ट्रेन अपने शाही ठाट-बाट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। ये भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ashutosh Kumar Verma

•

Updated: 6 Sep 2018, 2:26 PM IST

Place on wheels

नर्इ दिल्ली। बीते 5 सितंबर को एक बार फिर भारतीय रेलवे की शाही सवारी 'पैलेस आॅन व्हील्स' को शुरु कर दिया गया है। पैलेस आॅन व्हील्स कोर्इ आम ट्रेन नहीं बल्कि ये ट्रेन अपने शाही ठाट-बाट के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। ये भारत की सबसे लग्जरी ट्रेन है। आइए देखते हैं भारतीय रेलवे की इस खास ट्रेन को आैर जानते हैं कि यात्री आखिर कितने शाही अंदाज में करते हैं यात्रा।

Place on wheels

पैलेस आॅन व्हील्स को सबसे पहली बार भारतीय रेलवे आैर राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट काॅर्पोरेशन के ज्वाइंट वेंचर में साल 26 जनवरी 1982 में शुरु किया गया था।

Place on wheels

इस शाही ट्रेन में राजाआें की महल की तरह ही सभी ठाट-बाट उपलब्ध हैं। इस खास ट्रेन में 14 कोच हैं जो की पूरी तरह से एयर कंडिशन्ड है। सबसे दिलचस्प बात ये है कि इस ट्रेन के सभी कोच का एक अलग नाम है। इन कोच का नाम राजपुताना सम्राज्य के एक एक राजाआें के नाम पर रखा गया है।

Place on wheels

इस ट्रेन के हर एक कोच में 4 ट्वीन बेड का चैंबर है। यही नहीं, इनमें अटैच्ड टाॅयलेट के साथ-साथ ठंडे एवं गरम पानी की व्यवस्था भी है। आपको सबसे आधुनिक शाॅवर लेने का भी लुत्फ मिलेगा।

Place on wheels

इस ट्रेन में खाना भी किसी राजा के महल से कम नहीं है। महाराजा आैर महारानी के नाम से इस ट्रेन में दो रेस्टोरेंट भी उपलब्ध है।