7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिडिल क्लास के लिए बेहद सस्ती कीमत पर मारुति लाएगी ये 3 कारें, पहली 2 है 7 सीटर

इसी साल लॉन्च होंगी मारुति की कारें प्राइस भी होगा बेहद कम बड़ी फैमिली की जरूरतों को करेंगी पूरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 13 May 2019, 12:38 PM IST

maruti cars

मारुति लॉन्च करने वाला है ये कारें

wagon r

Maruti Wagon R- मिडिल क्लास लोगों में मारुति की ये कार काफी पसंद की जाती है। लेकिन खबरों की मानें तो मारुति अब अपनी इस कार का 7 सीटर वर्जन लाने वाली है वो भी 6-7 लाख रूपए की रेंज में । इस कार में 1.2 लीटर का , K-सीरीज, 4 सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, यह इंजन82 Bhp की पॉवर और 113 Nm का टार्क जेनरेट करता है। ये कार5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन में आएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस जून में 7 सीटर वैगन-आर को भी लांच करने की पूरी तैयारी में है। भारत में इस कार का मुकाबल रेनो की आने वाली कार ट्राइबर और Datsun Go+ से होगा।

ertiga

अर्टिगा क्रॉस ( ertiga cross ) - मारुति सुजुकी mpv अर्टिगा का क्रॉस मॉडल लाने की तैयारी कर रही है। अर्टिगा क्रॉस को भी इस साल जून के बाद लांच किया जायेगा। मारुति अर्टिगा में 1.5 लीटर का SHVS पेट्रोल इंजन हो सकता है। इसमें 4 स्पीड टॉर्क कनवर्टर वाला ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिलेगा। ये कार 9 लाख से कम की रेंज में लॉन्च होगी।

swift

मारुति स्विफ्ट ( Maruti suzuki Swift )- मारुति सुजुकी स्विफ्ट के पेट्रोल इंजन को BS-6 नॉर्म्स को देखते हुए अपडेट करने वाली है। स्विफ्ट में अब कंपनी ड्यूल-जेट वाला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगाएगी । यह इंजन 91PS की पावर और 118 Nm का टॉर्क करेगा। इसके अलावा यह 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस भी होगा। ये इंजन भी SHVS तकनीक से लैस होगा।