
चंदौली. यूपी के चंदौली जिले में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और जिले के सांसद महेन्द्रनाथ पाण्डेय ने फीता काटकर इंडिया पेमेंट बैंक का उद्घाटन किया।

इसके बाद उन्होंने कर्मचारियों से विभाग की ओर से दिये जा रहे एडवांस एटीएम के बादे में जानकारी ली।

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने दिल्ली से किया। इसके अलावा सभी बड़े नेता और सांसद अपने-अपने क्षेत्र में इसका उद्घाटन कर रहे हैं।

इसमें खास बात यह है कि इसमें क्यूआर कोड के जरिये रुपये मिलेंगे1 इसका मकसद कैशलेस लेनदेन को बढ़ावा देना है।

इसमें जीरो बैलेंस पर चालू और बचत खाता खुलवाया जा सकता है।

डाकिये से सम्पर्क कर बायोमेट्रिक मशीन से भी बड़ी आसानी से अंगूठा लगाकर इसमें खाता खुलवाया जा सकता है।

इसके लिये बैंक जाने की भी जरूरत नहीं। जरूरत पड़ने पर डाकिया रुपये घर पर पहुंचाएगा। खरीदारी के लिये भी एटीएम की तर्ज पर करेगा काम।