10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी के कई जिलों में असलहा सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, इतने हथियार बरामद

चंदौली में पकड़ा गया बिहार से लाकर यूपी में असलहा सप्लाई करने वाला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 10 Dec 2017, 12:47 AM IST

Smugller Arrested in Chandauli

चंदौली. यूपी और बिहार के बॉर्डर पर स्थित चन्दौली जिले से तस्करी का खेल बदस्तूर अब भी जारी है। बिहार में शराब बंदी के चलते बार्डर से सटे जिलों से तस्करी कर शराब बिहार ले जाकर महंगे दामों में बेची जाती है तो वहीं बिहार से यूपी में असलहा और कारतूस की तस्करी का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा।

Smugller Arrested in Chandauli

अब इसे चन्दौली पुलिस की कामयाबी कहें या पहले से की गई लापरवाही का नतीजा। चन्दौली जनपद के बलुआ थानाक्षेत्र में क्राइम ब्रांच और बलुआ पुलिस की संयुक्त टीम के हत्थे एक असलहा तस्कर चढ़ गया।

Smugller Arrested in Chandauli

पुलिस का दावा है कि उसने चेकिंग के दौरान एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जो कि बिहार से असलहे की तस्करी कर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सप्लाई करता था।

Balua Polise Station Chandauli

युवक के पास से पुलिस ने 32 बोर के दो रिवाल्वर, 315 बोर के दो देशी तमंचे 32 बोर के तीन ओर 315 बोर के एक जिंदा कारतूस आदि भी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार युवक मिर्जापुर जिले का का रहने वाला बताया जा रहा है।


बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश