27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CM : अमरवाड़ा में रहा सीएम का जलवा, देखें फोटो

ये विजय की गूंज है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

छिंदवाड़ा

•

image

Sanjay Kumar Dandale

•

Updated: 9 Jul 2024, 7:55 PM IST

छिंदवाड़ा. विधानसभा उपचुनाव में सोमवार को प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अमरवाड़ा और बटकाखापा में सभाएं लेते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छिंदवाड़ा के विकास को लेकर झूठ बोलती रही।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता हमेशा क्षेत्रीय जनता को बरगलाते रहे। उन्होंने क्षेत्रीय विकास कभी नहीं किया। इसके दर्शन अमरवाड़ा के गांवों में पहुंचकर हो रहे हैं।

सांसद ने बजाया ढोल तोसभा के दौरान नृत्य दल के आने पर सांसद विवेक बंटी साहू ने उनसे ढोलक पकडक़ऱ बजाया तो सीएम डॉ. यादव बोले कि ढोल की गमक, मांदल की थाप, झांझ की ये ताल नहीं बल्कि ये अमरवाड़ा की हुंकार है ये प्रचंड विजय की गूंज है।

सीएम का सभा में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। वहीं उनका भाषण सुनकर उत्साहित नजर आए।

विधानसभा के ग्राम देवरी में पहुंचकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पूर्व विधायक स्वप्त मनमोहन शाह बट्टी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की इस मौके पर उनकी बेटी मोनिका शाह भट्टी भी मौजूद रही।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने अमरवाड़ा प्रवास के दौरान पूर्व मंत्री प्रेम नारायण ठाकुर और उनके पुत्र उत्तम ठाकुर से मुलाकात की। उनसे क्षेत्र के मुद्दों तथा छिंदवाड़ा के विकास के मुद्दों पर बातचीत की।