5 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपनी गंदी हरकतों के चलते बदनाम हुए क्रिकेट की दुनिया के ये 5 दिग्गज, नाम जानकर रह जाएंगे दंग

-श्रीलंका के एक क्रिकेटर के सेक्स स्कैंडल में फंसने की खबरें इन दिनों सोशल मीडिया पर तूल पकड़ रही हैं।-क्रिकेट की दुनिया के ये पांच दिग्गज भी अपनी गंदी हरकतों की वजह हो चुके हैं बदनाम।-कोई पकड़ा गया होटल के रूम में तो किसी पर महिला ने लगाया शादी का झांसा देखकर यौन शोषण करने का आरोप।  

3 min read
Google source verification
crish_gayle.jpg

क्रिस गेलक्रिस गेल की रंगीन लाइफस्टाइल से हर कोई वाकीफ है। ‘यूनिवर्स बॉस‘ के नाम से मशहूर क्रिस गेल का नाम साल 2012 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉॅफी के दौरान चर्चा में आया था। दरअसल, उस वक्त क्रिस गेल 3 ब्रिटिश महिलाओं के साथ होटल रूम में नजर आए थे। हालांकि पुलिस की दखल के बाद मामला रफादफा कर दिया गया था।

shahid_afridi.jpg

शाहिद अफरीदीशाहिद अफरीदी अपने क्रिकेट कॅरियर के शुरुआती दौर में कई विवादों में फंसे थे। कराची के होटल के रूम में अफरीदी अपने साथी खिलाड़ियों उतीक उज जमान और हसन रजा के साथ लड़कियों के साथ पकड़े गए थे। हालांकि इन क्रिकेटर्स ने दावा किया था कि लड़कियों उनके पास ऑटोग्रॉफ के लिए आई थीं। लेकिन पीसीबी ने इन तीनों खिलाड़ियों को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2000 में खेलने पर बैन लगा दिया था।

shane_warn.jpg

शेन वॉर्नशेन वॉर्न को अक्सर सेक्स स्कैंडल का किंग कहा जाता है। उन पर आरोप लगा था कि उन्होंने ब्रिटिश नर्स डोना राइट को आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे थे। इसके अलावा साल 2006 काउंटी क्रिकेट में मिडिलसेक्स टीम के खिलाफ मैच से पहले 2 मॉडल्स के साथ वॉर्न की तस्वीरें लीक हुई थी। इस घटना की चर्चाएं आज भी होती हैं।

ampair.jpg

अंपायर असद रऊफपाकिस्तानी अंपायर असद रऊफ को लेकर दावा किया गया था कि मुंबई की मॉडल लीना कपूर के साथ उनके जिस्मानी रिश्ते थे। मॉडल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि अंपायर ने शादी का वादा करते हुए 6 महीने तक उनके साथ यौन शोषण किया। लीना ने रऊफ के साथ होटल रूम में खींची गई तस्वीरें भी सार्वजनिक कर दी थी। रऊफ को इसका खामियाजा भुगतना पड़ा और उन्हें आईपीएल की अंपायरिंग से बाहर कर दिया गया था।

kavin_piterson.jpg

केविन पीटरसनइंग्लैंड के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी केविन पीटरसन न सिर्फ चौके छक्के लगाने के लिए मशहूर हुए बल्कि वो सेक्स स्कैंडल में फंसकर खूब बदनाम हुए थे। वह बहुत कम समय के लिए साउथ अफ्रीकन गर्लफ्रेंड वैनेसा निम्मो के साथ रिलेशन में रहे थे। निम्मो ने आरोप लगाए थे कि पीटरसन ने एक महीने तक चला अफेयर महज एक एसएमएस से तोड़ दिया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि इंग्लैंड के इस क्रिकेटर को दिनभर सेक्स की भूख रहती थी और हमेशा इसके लिए दवाब बनाते थे।