7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs SA: मेजबान टीम की हालत पतली, तस्वीरों में देखें स्टार परर्फामर का जलवा

आस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी डरबन टेस्ट में आस्ट्रेलिया की स्थिति काफी मजबूत है। देखें तस्वीरें...  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 4 Mar 2018, 1:09 PM IST

aus vs sa

कैमरून बैंक्रॉफ्ट (53) की अर्धशतकीय पारी के दम पर आस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी दूसरी पारी में नौ विकेट के नुकसान पर 213 रन बना लिए हैं। इसके दम पर आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 402 रनों की मजबूत बढ़त ले ली है। पैट कमिंस (17) और जोश हाजलेवुड (4) नाबाद हैं।

aus vs sa

किंग्समीड मैदान पर जारी इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 162 रनों पर समेटने के बाद आस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी की अच्छी शुरूआत की थी। बैंक्रॉफ्ट ने डेविड वॉर्नर (28) के साथ मिलकर 56 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरूआत दी। इसी स्कोर पर कगीसो रबाडा ने वॉर्नर को पवेलियन का रास्ता दिखाया।

aus vs sa

स्मिथ के साथ शॉन मार्श (33) ने 38 रन जोड़े और टीम को 146 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर डीन एल्गर ने स्मिथ को बोल्ड किया। स्मिथ के आउट होने के बाद ही आस्ट्रेलिया टीम की पारी बिखर गई। 156 के स्कोर पर शॉन भी मोर्न मोर्केल की गेंद पर अब्राहम डिविलियर्स के हाथों लपके गए।

aus vs sa

इसके बाद, टीम की पारी संभालने आए मिशेल मार्श (6), टिम पेन (14), मिशेल स्टार्क (7) और नाथन लॉयन (2) ज्यादा देर तक मैदान पर टिक नहीं पाए और जल्द ही पवेलियन लौट गए।

aus vs sa

हाजलेवुड और कमिंस ने दिन का खेल समाप्त होने तक 10वें विकेट के लिए 4 रन जोड़े हैं।इस पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए मोर्केल और महाराज ने तीन-तीन विकेट लिए हैं, वहीं रबाडा को 2 सफलता मिली है। एल्गर ने एक विकेट लिया है।