
आखिरी ओवर में बांग्लादेश को जीतने के लिए 12 रनो की दरकार थी ऐसे में पहली दो गेंदे डॉट और एक विकेट भी गिर जाता है। अब 4 गेंदों में 12 रनो की जरुरत थी , तीसरी गेंद पर महमदुल्लाह चौका लगाते हैं, अगली गेंद पर वो दो रन लेते हैं, अब जीतने को 2 गेंदों पर 6 रनो की दरकार थी। 5वीं गेंद पे महमदुल्लाह का डीप स्क्वायर लेग पे शानदार सिक्स बांग्लादेश को मैच जीता देता है और फिर शुरू होता है नागिन डांस।

श्रीलंका के गेंदबाज अमिला अपोन्सो ने मुश्फिकुर रहीम को आउट कर उनको बीन बजा दी विदाई। मुश्फिकुर ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में जीतने के बाद किया था नगीनम डांस।

बांग्लादेशी कप्तान शाकिब अल हसन का इसुरु उडाना की गेंद पर बाउंड्री पर कैच लपकने के बाद नागिन डांस करते श्रीलंकाई फील्डर अकीला धनंजया।

जीत के जोश में और विवादों से भरे आखिरी ओवर के बाद रोमांचित बांग्लादेशी प्लेयर्स ने खूब किया नागिन डांस।

श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने बांग्लादेशी कप्तान शाकिब और स्टार बल्लेबाज मुश्फिकुर को आउट कर किया था नागिन डांस। कुछ इस तरह बांग्लादेशी खिलाड़ियों ने जीत के बाद दिया जवाब।