3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थडे विशेष: कभी ऑटो में सफर करने के लिए नहीं थे पैसे, आज हैं भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी

रहाणे भारत के लिए 44 टेस्ट मैचों में 2883 रन बना चुके हैं, उन्होंने यह रन 43.68 की औसत से बनाए हैं, टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 9 शतक और 12 अर्धशतक हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Jun 2018, 1:21 PM IST

AJINKYA RAHANE BIRTHDAY SPECIAL

भारतीय टीम के इस स्टार खिलाड़ी के माता-पिता मिडिल क्लास फॅमिली के थे, उनके पास अच्छी कोचिंग के लिए पैसे नहीं थे। यहां तक की इस खिलाड़ी को पैदल ही अपने क्रिकेट कोचिंग कैंप जाना होता था, क्योंकि ऑटो के लिए उनके पास किराया नहीं हुआ करता था। इसके साथ ही छोटे कोचिंग कैंप में उन्हें मैट वाली पिच पैर क्रिकेट की प्रैक्टिस करनी होती थी। हलाकि इस खिलाड़ी ने संघर्ष करके भारतीय टीम में जगह बनाई और आज वह क्रिकेट का बड़ा सितारा है।

AJINKYA RAHANE BIRTHDAY SPECIAL

आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहा यह खिलाड़ी बचपन में बहुत ही शर्मीला हुआ करता था। इस कारण उनके पिता ने उन्हें कराटे की ट्रेनिंग के लिए सेंटर में दाखिला दिलवाया। यह खिलाड़ी बेहतरीन क्रिकेटर होने के साथ-साथ कराटे ब्लैक बेल्ट चैंपियन भी है।

AJINKYA RAHANE BIRTHDAY SPECIAL

हम बात कर रहे हैं भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की। अजिंक्य रहाणे का जन्म महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में हुआ था। उनके पिता का नाम मधुकर बाबूराव रहाणे और माता का नाम सुजाता रहाणे है। रहाणे भारत के लिए 44 टेस्ट मैचों में 2883 रन बना चुके हैं, उन्होंने यह रन 43.68 की औसत से बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम 9 शतक और 12 अर्धशतक हैं। रहाणे के नाम एक टेस्ट मैच मे सर्वाधिक कैच करने का रिकॉर्ड है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ गॉल(2015) मे हुए टेस्ट मैच मे 8 कैच लिए थे।

AJINKYA RAHANE BIRTHDAY SPECIAL

वनडे क्रिकेट मे अजिंक्य ने 90 मैचों मे 2962 रन बनाए हैं। इन रनों को बनाने के लिए उनका औसत 35.26 रहा है। उन्होंने वनडे क्रिकेट मे 24 अर्धशतक और 3 शतक बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 20 T20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों मे 20.83 की औसत से 375 रन बनाए हैं।

AJINKYA RAHANE BIRTHDAY SPECIAL

वह इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें संस्करण मे राजस्थान रॉयल्स के कप्तान थे। उन्होंने आईपीएल के 126 मैचों मे 32.95 की औसत से 3427 रन बनाए हैं। आईपीएल मे उनके 1 शतक और 26 अर्धशतक हैं। उनके नाम आईपीएल मे एक ओवर मे 6 चौके लगाने का रिकॉर्ड है।

AJINKYA RAHANE BIRTHDAY SPECIAL

अजिंक्य ने राधिका धोपावकर से 2014 मे शादी की थी।