
क्रिकेटरों का सीरीज जीतने के बाद शैपेन के साथ जश्न मनाते हुए तो आपने कई बार देखा होगा। लेकिन एक ऐसा भी क्रिकेटर है जिसने शराब के नशे में बल्लेबाजी की। न केवल बल्लेबाजी की बल्कि ताबड़तोड़ 175 रन बना कर एकदिवसीय क्रिकेट सबसे बड़ी जीत भी दिलाई। जी हां, हम बात कर रहे है दक्षिण अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज हर्शल गिब्स की। जो आप अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। गिब्स एकदिवसीय क्रिकेट के इकलौते बल्लेबाज है, जिन्होंने एक ओवर की सभी 6 गेंदों पर सिक्स लगाए। इनके जन्मदिन पर जानते है इनके क्रिकेट करियर की कुछ रोचक जानकारियां...

आज के समय में भले ही वनडे क्रिकेट में बड़े स्कोर बनते दिखते हो। लेकिन आज से 12 साल पहले वनडे क्रिकेट में 300 के पार का स्कोर बड़ा सेफ माना जाता था। उस दौर में 12 मार्च 2006 को जोहानिसबर्ग आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 434 रनों का असंभव स्कोर खड़ा किया था। विशाल टारगेट का पीछा करते हुए मेजबान अफ्रीकी टीम ने गिब्स की 175 रन की पारी के जीत हासिल की थी। गिब्स ने इस मैच में 111 बॉल पर 21 चौके और सात छक्के लगाए थे।

आस्ट्रेलिया के खिलाफ गिब्स ने 175 रनों की ये तूफानी पारी शराब के नशे में खेली थी। इस बात का खुलासा गिब्स ने अपनी ऑटोबायोग्राफी 'टू द पॉइंट : द नो-होल्ड्स-बार्रेड ऑटोबायोग्राफी' में किया है। आस्ट्रेलिया के माइकल हसी ने भी अपनी किताब में जिक्र किया है। गिब्स ने कहा था कि उस मैच से पहले की रात मैंने काफी शराब पी थी और मैच वाले दिन वह हैंगओवर में थे।

हर्शल गिब्स ने साउथ उफ्रीका के लिए 248 वनडे मैचों में 21 शतकों के साथ 8094 रन बनाए हैं। रनों के मामले में वे अफ्रीका के तीसरे सफल बल्लेबाज़ हैं। साथ ही 90 टेस्ट में उनके नाम 6167 रन दर्ज हैं। टी-20 के 23 मैचों में गिब्स ने 400 रन बनाए हैं।

इंटरनेशनल वनडे क्रिकेट में छह बॉल पर छह छक्के लगाने वाले हर्शल गिब्स दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं। गिब्स ने यह कारनामा 2007 विश्व कप में नीदरलैंड के गेंदबाज़ वान बुगें के एक ओवर की सभी गेंदों पर छक्के जड़कर किया था। जिसके बाद बुगें ने इसके बाद क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।