1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Aus : पांचवें मैच में बनें ये 5 बड़े रिकॉर्ड्स

रिकॉर्डों की नजर में नागपुर वन - डे मैच। जहां बने ये पांच बड़े रिकॉर्ड...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 2 Oct 2017, 11:19 AM IST

rohit

रोहित शर्मा ने बने 6 हजारी :- भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने नागपुर वनडे के दौरान अपना 92वां रन बनाते ही वनडे करियर में 6 हजार रन पूरे किए। रोहित भारत की ओर से 6 हजार रन बनाने वाले नौवें क्रिकेटर बन गए। मैच में रोहित ने 125 रनों की शानदार शातकीय पारी खेली थी।

rahne

रहाणे ने लगातार चार मैचों में लगाई फिफ्टी :- टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रहाणे इस सीरीज में भारत की ओर से दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज साबित हुए। रहाणे ने पांच मैचों में 244 रन बनाए। इस दौरान रहाणे ने कोलकाता वन डे में 55, इंदौर वन डे में 70, बेंगलुरु वन डे में 53 रन और नागपुर वन डे में 61 रन बनाए।

kohli

कोहली बने पहले कप्तान :- टीम के कप्तान कोहली ऐसे पहले कप्तान बने, जिनके नेतृत्व में टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4-1 के अंतर से किसी द्वपक्षीय सीरीज में मात दी।

indian opner

शानदार फार्म में दिखे सलामी बल्लेबाज :- सीरीज से पहले शिखर धवन के हट जाने के बाद सलामी जोड़ी के लिए चिंता जताई जा रही थी। लेकिन रोहित शर्मा और आजिंक्य रहाणे की जोड़ी ने धवन की कमी को बिल्कुल भी खलने नहीं दिया। दोनों ने तीन लगातार मैचों में शातकीय साझेदारी की। इंदौर, बेंगलुरु और नागपुर के मैचों में दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए क्रमश: 139, 106 और 124 रनों की साझेदारी की

team india

लगातार छठीं सीरीज जीती टीम इंडिया :- मुकाबले के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज को 4-1 से अपने नाम किया। इसी के साथ टीम इंडिया के नाम पर एक खास रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ। टीम ने पिछले 21 महीनों में लगातार छठी सीरीज अपने नाम की।