4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरों के साथ जानें उन 5 रिकॉर्ड को, जो रविवार को सेंचुरियन में बने

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन 5 रिकॉर्ड बने। आईए जानते है इन रिकॉर्डों को...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 14 Jan 2018, 11:53 PM IST

shami

शमी ने पूरे किए 100 विकेट- रविवार को मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट में अपना 100 विकेट पूरा किया। वो इस उपलब्धि को पाने वाले सातवें भारतीय तेज़ गेंदबाज है। शमी में यह आंकड़ा अपने 29 टेस्ट मैच में हासिल किया। शमी से तेज़ 100 विकेट लेने का रिकॉर्ड सिर्फ कपिल देव (25 टेस्ट) और इरफ़ान पठान (28 टेस्ट) के नाम है।

kohli

कोहली का 16वां शतक- रविवार को भारतीय कप्तान कोहली ने अपना 16वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। यह दक्षिण अफ्रीका में किसी भी भारतीय कप्तान का 50 से ऊपर का चौथा स्कोर है। अभी तक दक्षिण अफ्रीका में भारतीय कप्तान के तौर पर शतक सिर्फ सचिन तेंदुलकर (169, केपटाउन 1996-97) ने बनाया है।

keshav

केशव महाराज ने तोड़ा 105 साल पुराना रिकॉर्ड- भारतीय मूल के अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज ने दक्षिण अफ्रीका के लिए गेंदबाजी की शुरुआत की। वो ऐसा करने वाले अफ्रीका के दूसरे गेंदबाज बने। केशव से पहले 1912 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ यह कारनामा ऑब्रे फॉकनर ने किया था।

team india

पहली पारी में सबसे कम स्कोर- सेंचुरियन में खेले गए पिछले 6 टेस्ट मैचों की पहली पारी का सबसे कम स्कोर इस टेस्ट में रविवार को मेजबान टीम ने बनाया। भारतीय गेंदबाजों की सटीक गेंदबाजी के कारण दक्षिण अफ्रीका 335 रन बना सका। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के नाम 397 रन थे। इस कम स्कोर पर मेजबान को आउट करने में सबसे बड़ी भूमिका आर अश्विन ने निभाई। अश्विन 4 विकेट लेने में सफल रहें।

rohit

रोहित फिर से हुए नाकाम- हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा रविवार को फिर बड़ा स्कोर बनाने में असफल रहे। रोहित मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए। इस तरह से रोहित के नाम पर एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ। दस पारियों के आधार पर घर और विदेशी धरती पर औसत के अंतर के मामले में रोहित शर्मा का औसत 60.89 हो गया है और वह इस बाबत दुनिया में शीर्ष बल्लेबाज बन गए हैं।