3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS : पिछले एक सप्ताह में विश्व क्रिकेट में हुए ये चार बड़े उलटफेर

आइए तस्वीरों के माध्यम से नज़र डालते हैं विश्व क्रिकेट में हुए इन चार उलटफेरों पर।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 12 Jun 2018, 12:45 PM IST

ICC

क्रिकेट अनिश्चिताओं का खेल है यहाँ कौन कब बाजी पलट दे कोई नहीं कह सकता। ऐसा ही कुछ विश्व क्रिकेट में पिछले हफ्ते हुआ जब इन चार टीमों ने उलटफेर कर सब को चौका दिया। आइए तस्वीरों के माध्यम से नज़र डालते हैं विश्व क्रिकेट में हुए इन चार उलटफेरों पर

ICC

स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेले गए एकमात्र वनडे मैच में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को 6 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड ने कैलम मैकलियोड की शानदार शतकीय पारी की मदद से 371 रन बनाए। मैकलियोड ने मात्र 94 गेंदों में 140 रन ठोके। जवाब में इंग्लैंड 365 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के लिए जॉनी बेयरस्टो ने 105 रन की पारी खेली।

ICC

भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश के बीच खेले गए महिला एशिया कप के फाइनल मुकाबले में आखिरी गेंद पर बांग्लादेश ने भारतीय टीम को हरा पहली बहार ये ख़िताब अपने नाम कर लिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मात्र 112 रन बनाए थे। इस आसान लक्ष्य को बांग्लादेश ने आखिरी गेंद पर हासिल किया।

ICC

बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान के बीच खेली गयी तीन मैचों की टी20 सीरीज को अफ़ग़ानिस्तान ने 3-0 से क्लीन स्वीप करते हुए अपने नाम कर लिया। ये सीरीज इस साल का सबसे बड़ा उलटफेर था। किसी ने नहीं सोचा था के अफ़ग़ानिस्तान बांग्लादेश को इतनी बुरी तरह हरा देगा।

ICC

वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खला गया टेस्ट मैच भी इस साल बड़े उलटफेरों में से एक है। इस मैच में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 226 रनो के बड़े अंतर से हारे दिया। हालांकि श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज कुशल मेंडिस ने शतक लगाकर मैच को बचने की भरपूर कोशिश की लेकिन वे इसमें नाकाम रहे।