6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2018 में दांव पर है इन 5 भारतीय दिग्गजों का करियर, देखें फोटो

युवराज, गंभीर, हरभजन, युसूफ पठान और उथप्पा भारत के लिए खेल चुके कुछ ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका करियर इस आईपीएल में दांव पर लगा हुआ है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 13 Mar 2018, 9:20 AM IST

YUVRAAJ SINGH

युवराज सिंह इस साल आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेलेंगे। युवराज के लिए भारतीय टीम में जगह बना पाना बेहद ही मुश्किल हो चला है। अगर वो इस आईपीएल में नहीं चले तो उनके करियर पर ताला लग सकता है। उनकी बढ़ती उम्र की वजह से भी उनकी वापसी मुश्किल है ।

GAUTAM GAMBHIR

गौतम गंभीर को इस साल दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम ने खरीदा है। वो इस साल दिल्ली की कप्तानी करते नजर आएंगे। उनकी कप्तानी में कोलकाता नाईट राइडर्स ने दो बार आईपीएल जीता है। वो कई सालो से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं ऐसे में शानदार प्रदर्शन कर वो टीम में वापसी की अपनी उमीदों को कायम रख सकते हैं। दिल्ली डेयरडेविल्स को इस साल उनसे कुछ खास करने की उम्मीद होगी ।

HARBHAJAN SINGH

हरभजन सिंह आईपीएल में पहली बार मुंबई इंडियंस के अलावा किसी और टीम के लिए खेलते नजर आएंगे। इस साल वो चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलेंगे। युवराज की ही तरह उनकी उम्र भारतीय टीम में वापसी के लिए समस्या बन सकती है।हरभजन अभी घरेलु क्रिकेट में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। उनका आईपीएल प्रदर्शन शानदार रहा है। इस साल अच्छा प्रदर्शन कर वो अपने चयन के द्वार खोल सकते हैं।

YUSUF PATHAN

यूसुफ पठान के नाम आईपीएल की दूसरी सबसे तेज सेंचुरी है। अपनी ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए जाने जाने वाले युसूफ पठान आईपीएल 2017 में कोलकाता नाईट राइडर्स से खेल रहे थे पर इस बार उनको सनराइजर्स हैदराबाद ने खरीदा है । पठान बैटिंग के साथ अच्छी स्पिन गेंदबाजी भी कर लेते हैं यह उनको किसी भी टीम में खेलने के काबिल बनाता है।अच्छा प्रदर्शन जहां उनको चयनकर्ताओं की नजर में ला सकता है वही खराब परफॉरमेंस उनकी आईपीएल से भी छुट्टी कर सकता है।

ROBIN UTHAPPA

रोबिन उथप्पा इस बार फिर अपनी पुरानी टीम कोलकाता नाईट राइडर्स की जर्सी में दिखेंगे।घरेलु क्रिकेट के इस सत्र में रन बनाने में नाकामयाब रहे हैं उथप्पा। ऐसे में ये आईपीएल उनके लिए संजीवनी का काम कर सकता