30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर की फाइनल फाइट से पहले जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं टीम इंडिया के स्टार

रविवार को होने वाले फाइनल फाइट से पहले टीम इंडिया के स्टार जिम और बिलियर्ड्स के टेबल पर मेहनत करते दिखें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 28 Oct 2017, 3:21 PM IST

kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। तस्वीर में आप साफ देख सकते है कोहली की मेहनत को। बता दें कि कोहली इन दिनों जबरदस्त फार्म में चल रहे है। कोहली ने सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार शतक बनाते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोटिंग को शतक लगाने के मामले में पछाड़ा था।

pandaya

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या। जिम में पांड्या अपने को फिट रखने के लिए मेहनत कर रहे है। बता दें कि पांड्या की गिनती मौजूदा दौर में बेस्ड फिनिसर के की जा रही है। कम गेंदों पर ज्यादा रन बनाने वाला यह बल्लेबाज अपने रौ में किसी भी टीम का लय बिगाड़ने का माद्दा रखता है।

manish

मनीष पांडे टीम में तो शामिल कर लिए गए है। लेकिन टीम में अपनी सीट पक्की करने के लिए पांडे जी को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। जिम में पसीना बहाने से लेकर पांडे को मैदान में भी मिल रही मौका को भुनाना होगा।

kohli

बिलियर्ड्स खेलते टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली। बता दें कि कोहली क्रिकेट के अलावा और भी कई खेलों के दिवाने है। हाल ही में कोहली को फुटबाल खेलते हुए भी देखा गया था। आज वो बिलियर्ड्स के टेबल पर अपने एक और खेल का जौहर दिखा रहे थें।

chahal

युजवेंद्र चहल, इस युवा स्पिनर ने अपनी गेंदबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खिंचा है। बीच के ओवरों में किफायदी गेंदबाजी करने के लिए चहल जाने जाते है। चहल ने जिम में जबरदस्त तरीके से मेहनत की।

dhoni

महेंद्र सिंह धोनी बिलियर्ड्स के गेम में। धोनी ने भले ही टीम की कमान छोड़ दी हो, लेकिन टीम की जीत में धोनी की भूमिका अब भी अहम होती है। धोनी मैदान पर कप्तान कोहली को जरुरी निर्देश देने के साथ-साथ गेंदबाजों का भी हौसला आफजाई करते रहते हैं।

team india

टीम इंडिया के लिए रविवार का मैच काफी अहम है। टीम अगर इस मैच को जीत जाती है, तो लगातार सात द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड बनाएगी। लिहाजा टीम इंडिया मैच में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है।

kuldeep yadav

कुलदीप यादव, रविवार का मैच कुलदीप के घरेलू मैदान पर खेला जाना है। कुलदीप बचपन से ग्रीन पार्क में खेलते आए है। लिहाजा कुलदीप से इस मैच में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी।