
भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने 300 से ज्यादा एकदिवसीय मैच खेले है। गांगुली ने वनडे में 10 हज़ार से ज्यादा रन बनाए है और साथ ही साथ 100 विकेट भी लिए है।

जब बात आलराउंडर की हो रही हो तो जाक कालिस का नाम पीछे कैसे रह सकता है। अपने 15 साल के करियर में कालिस ने 328 एकदिवसीय मैचों में 44.36 के औसत से 11,579 रन बनाए हैं। कालिस ने वनडे में 273 विकेट भी लिए है।

जब क्रिकेट का नाम आता है तो जेहन में पहला नाम सचिन तेंदुलकर का आता है। सचिन ने भारत के लिए 463 एकदिवसीय मैचों में 44.83 के औसत से 18,426 रन बनाए हैं। मास्टर ब्लास्टर ने वनडे में 154 विकेट भी लिए है।

श्रीलंका टीम के लीजेंड सनथ जयसूर्या ने श्रीलंका के लिए 445 वनडे मैच खेले है। जयसूर्या ने एकदिवसीय मैचों में 32.36 के औसत से 13430 रन बनाए है। स्पिन गेंदबाजी करते हुए जयसूर्या ने 323 विकेट भी लिए है।

इस लिस्ट में सबसे चौकाने वाला नाम तिलकरत्ने दिलशान का है। दिलशान ने श्रीलंका के लिए बल्लेबाजी,गेंदबाजी और विकेटकीपिंग भी की है। वनडे में दिलशान ने 330 मैचों में 10,290 रन बनाए है और 106 विकेट लिए है।