30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND-PAK की फाइट में विरले होता है ऐसा, दोनों ओर से हुआ ये वाकया. देखें तस्वीरें…

भारत-पाक के मुकाबले में दर्शकों के साथ-साथ खिलाड़ियों का जोश भी सातवें आसमान पर होता है। आम तौर पर ऐसा वाकया बहुत कम होता है। देखें तस्वीरें...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 30 Jan 2018, 4:09 PM IST

ind vs pak

ये जो तस्वीर आप देख रहे है, ऐसा क्रिकेट में आम तौर होता ही रहता है। लेकिन मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच हो तब ऐसा किया गए हो, इसका बहुत कम उदाहरण है। मंगलवार को अंडर 19 विश्व कप के सेमीफाइनल में जब भारत और पाक की भिड़ंत हो रही थी, तब की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल के जुते के फीते बांधता एक पाकिस्तानी क्रिकेटर।

ind vs pak

सेमीफाइनल मुकाबले में जीत के बाद दर्शकों के बीच भारतीय अंडर 19 क्रिकेट टीम के कोच राहुल द्रविड़। बता दें कि राहुल द्रविड़ भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान होने के साथ-साथ दिग्गज बल्लेबाज भी रहे हैं। इतना खास होने के बाद भी द्रविड़ हमेशा साधारण बने रहते हैं।

ind vs pak

भारतीय बल्लेबाजी के दौरान जो वाकया हुआ, वो पाकिस्तान की बल्लेबाजी के दौरान भी हुआ। उस समय भारतीय क्रिकेटरों ने भी खेल भावना का परिचय देते हुए पाकिस्तानी बल्लेबाज के फीते बांधे। बता दें कि जब किसी बैट्समैन के जुते का फीता खुल जाता है, तब पैड पहने होने के कारण वह खुद झुक कर नहीं बांध पाता।

ind vs pak

जब भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना शतक पूरा किया, तब पाकिस्तानी क्रिेकटरों ने आगे बढ़ कर उन्हें बधाई दी। बाद में पाक की हार में शुभमन के शतक का सबसे बड़ा योगदान रहा।

ind vs pak

हाल ही में शादी करने के बाद ये कपल हनीमून मनाने के लिए इन दिनों न्यूजीलैंड में था। इसके बाद भी यह कपल मैच का लुफ्त उठाने के लिए मैदान में मौजूद था।