31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया के इन 5 खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी निगाहें।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम और टी 20 सीरीज को ड्रा करने के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Kuldeep Panwar

•

Updated: 20 Oct 2017, 4:14 PM IST

Team India will look at the performance of these five players

24 वर्षीय हार्दिक पांड्या ने इन दिनों फॉर्म में चल रहे है और उन्होंने अपनी धमाकेदार पारी से सभी का दिल जीत लिया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाके खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में 222 रन और 6 विकेट लिए थे। अगर वो अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो टीम को सफलता मिलना निश्चित है। पांड्या ने अब तक कुल 26 वन-डे खेले हैं, जिसमें 530 रन और 29 विकेट लिए हैं।

कुवदीव यादव अपनी गेंदबाजी की वजह से सुर्खियों में बने हुए है। इस बीच न्यूजीलैंड टीम के कप्तान केन विलियमसन ने भारतीय स्पिनर्स कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जमकर तारीफ की है। विलियमसन ने कहा कि सीमित ओवरों की आगामी सीरीज में कुलदीप और चहल की फिरकी जोड़ी का सामना करना कीवी टीम के लिए आसान नहीं होगा। उन्होंने कुलदीप का जिक्र करते हुए कहा कि अभी बहुत अधिक चाइनामैन गेंदबाज नहीं हैं और जो हैं वे काफी सफल हो रहे हैं। उनका सामना करना चुनौती है। निश्चित रूप से कुलदीप और चहल काफी अच्छे गेंदबाज हैं, हल ही में ऑस्ट्रेलियाके विरुद्ध कुलदीप ने हैटट्रिक भी ली थी।

Team India will look at the performance of these five players

जब जब मौका मिला रहाणे ने उसका पूरा फायदा उठाया है। रहाणे इन दिनों अच्छी फॉर्म में है। पिछली 10 पारियों में रहाणे ने 7 अर्ध शतक और एक शतक लगाया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन के अलावा वे एकलौते खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार दो सीरीज में 4-4 अर्ध शतक मारे हो। अब देखना होगा शिखर धवन के टीम में वापस आने से कप्तान कोहली रहाणे को कहा खिलते है।

Team India will look at the performance of these five players

मनीष पांडे भी चौथे क्रम में काफी सही साबित हो रहे है और श्रीलंका के खिलाफ मिले मौके के बाद पांडे का प्रदर्शन मिला-जुला रहा है। हालाकि पांडे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुछ खास नहीं कर पाए 5 वनडे मैचों की सीरीज में मनीष ने सिर्फ 83 रन बनाए थे। चयनकर्ताओं को मनीष पांडे पर सबसे ज्यादा भरोसा इसलिए है क्यों कि इन्होंने अंतिम ओवरों में टीम का साथ दिया और जीत दिलाई। अब तक कुल 19 वन-डे खेले हैं, जिसमें 43 की औसत और एक शतक व दो अर्धशतकों की मदद से 430 रन बनाए हैं।

Team India will look at the performance of these five players

ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में संपन्‍न हुई वनडे सीरीज में स्पिन जोड़ी कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल ने अपने प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया था। हरियाणा के इस लेग स्पिनर ने मैक्सवेल को पूरे दौरे में सबसे ज्यादा परेशान किया था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चहल ने 4 मैच में 5.21 की इकॉनमी से 6 विकेट झटके थे।