31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs NZ: वनडे सीरीज में विराट-रोहित के बीच होगी टक्कर, कौन मारेगा मैदान?

वनडे सीरीज में विराट फ्लॉप होते हैं और रोहित हिट तो इस साल वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित टॉप पर पहुंच सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Prabhanshu Ranjan

•

Updated: 21 Oct 2017, 3:35 PM IST

virat vs rohit who will win

22 अक्टूबर से शुरू होने वाली वनडे सीरीज में सिर्फ न्यूजीलैंड और भारतीय टीम के बीच ही टक्कर नहीं होगी बल्कि कप्तान विराट कोहली और उप कप्तान रोहित शर्मा भी आमने-सामने होंगे। अब आप सोच रहे होंगे आखिर यह कैसे संभव हो सकता है? तो बता दें कि इस साल विराट ने 23 वनडे मैच की 23 पारियों में 74.81 की औसत से 1197 रन बनाए हैं जबकि ओपनर रोहित शर्मा ने 15 पारियों में 902 रन बना लिए हैं। अगर कीवी टीम के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में विराट फ्लॉप होते हैं और रोहित हिट तो इस साल वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में रोहित टॉप पर पहुंच सकते हैं। वे फिलहाल तीसरे नंबर पर हैं। खैर, फैंस तो चाहेंगे कि दोनों ही हिट हों और भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया की ही तरह न्यू जीलैंड को भी हरा दे।

virat vs rohit who will win

इस साल सबसे अधिक रन बनाने के मामले में विराट भले ही रोहित से आगे हैं लेकिन अगर छक्के की बात करें तो हिटमैन भारी पड़ रहे हैं। रोहित ने इस साल सबसे अधिक 29 छक्के लगाए हैं। विराट के नाम 18 छक्के दर्ज हैं। हालांकि इन दोनों के नाम 4-4 सेंचुरी दर्ज है जबकि हाफ सेंचुरी के मामले में विराट (7 हाफ सेंचुरी) आगे हैं। रोहित ने 5 फिफ्टी लगाई है।

virat vs rohit who will win

सबसे अधिक रन बनाने की इस लिस्ट में विराट के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रूट का नंबर आता है। उन्होंने 19 मैच में 70.21 औसत से 983 रन बनाए हैं। इस दौरान रूट ने 2 सेंचुरी और 7 हाफ सेंचुरी लगाई है।

virat vs rohit who will win

चौथे नंबर पर साउथ अफ्रीकी ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डि कॉक हैं। उन्होंने 18 मैच में 2 सेंचुरी और 5 हाफ सेंचुरी की मदद से 883 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 51.94 रहा।

virat vs rohit who will win

5वें नंबर पर हैं पाकिस्तान के उभरते खिलाड़ी बाबर आजम। बाबर ने 17 मैच की 17 पारियों में 67.07 की औसत से 872 रन बनाए हैं। इसमें 4 सेंचुरी और दो हाफ सेंचुरी शामिल है।