
इंडियन प्रीमियर लीग की बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए बीसीसीआई ने क्रिकेट खेलने वाले अन्य सदस्य देशों के साथ मिलकर महिला आईपीएल की ओर से मजबूती से कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में मंगलवार को मुंबई के वानखड़े स्टेडियम में ट्रेलब्लेजर्स और सुपरनोवा नाम की दो टीमों के बीच प्रदर्शनी मैच खेला गया। इस मैच के आयोजन के पीछे उद्देश्य रह था कि देश में महिला क्रिकेट को बढ़ावा दिया जाए। दोनों टीमों में भारत की शीर्ष खिलाड़ियों के साथ-साथ अन्य देशों की भी कई दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल किया गया था।

इस आयोजन में भारत के साथ-साथ न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की भी कई दिग्गजों को शामिल किया गया था। बोर्ड ने इन देशों से शामिल हो रही दिग्गज क्रिकेटरों के आने-जाने के किराया के साथ-साथ और सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई थी। लेकिन प्रदर्शनी मैच के दौरान स्टेडियम में दर्शकों की संख्या ना के बराबर थी। जो महिला आईपीएल के लिए एक बड़ा झटका है।

आपको बता दें कि इसे बढ़ावा देने के लिए इसमें दर्शकों की इंट्री फ्री थी। हालांकि इसमें शर्त यह थी कि आज शाम में चेन्नई और हैदराबाद के बीच होने वाले पहले क्वालीफायर मैच का टिकट जिन लोगों के पास होगा, वे इस प्रदर्शनी मैच को फ्री में देख सकते है। लेकिन इसके बावजूद वानखड़े स्टेडियम में लोगों का टोटा रहा।

दर्शकों की कमी के बारे जब हमारे प्रतिनिधी ने जानकारी ली तो स्थानीय लोगों का कहना था कि एक तो यह मैच वर्किंग डे में हो रहा है। साथ ही इतनी गर्मी में स्टेडियम में मैच देखने कौन आता? लोगों की ऐसी प्रतिक्रियाओं के बीच अहम सवाल यह उठती है कि महिला आईपीएल के लिए बोर्ड को फुलप्रूफ तैयारी करनी होगी। साथ ही यह पहला मौका था, यदि आगे ऐसी आयोजनों लगातार होती रही तो निश्चित तौर पर एक दिन महिला आईपीएल भी देखने को मिलेगा।

तस्वीर में साफ देखें खाली स्टेडियम का हाल

तस्वीर में साफ देखें खाली स्टेडियम का हाल