30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैनेटाइजर व मास्क की सुरक्षा के बीच शुरु हुआ बाजार

सैनेटाइजर, मास्क व सोशल डिस्टेंस के साथ आर्थिक गतिविधियां दूसरे दिन शुरू हो गई हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

rakesh Palandi

•

Updated: 24 May 2020, 12:08 PM IST

Market started between sanitizer and mask protection

दूसरे दिन के शाम तक चले बाजार में ग्राहकी में उठाव नजर नहीं आया। लॉकडाउन से भी कम भीड़ बाजार में नजर आई। सामान्य ग्राहकी ही चलती रही।

Market started between sanitizer and mask protection

मिठाई की दुकान भी खुली, लेकिन पहले जैसी ग्राहकी यहां भी नजर नहीं आई। कपड़ों की दुकानों पर भी दूसरे दिन अच्छी ग्राहकी की उम्मीद से दुकानें खोली गईं लेकिन यहां भी दूसरे दिन बाजार खरा नहीं उतरा। आर्थिक कमर टूट चुकी

Market started between sanitizer and mask protection

बाजार के विशलेषकों का मानना है कि भले ही बाजार खुल गया है, लेकिन बाजार में खर्च करने के लिए व्यक्ति के पास रुपया नहीं है। इस समय बाजार में केवल किराना, सब्जी-भाजी की खरीददारी चल रही है। कपड़ा बाजार में पिछले दिनों एक दिन छोड़कर नंबरिंग से खुल रही दुकानों के बाद पूरा बाजार खुलने पर अच्छी ग्राहकी नहीं है। इसके पीछे का कारण है कि निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को भुगतान नहीं किया है। शहर का बाजार मायसेम से भी उठता था, लेकिन यहां के मजदूरों को भुगतान न होने से इस वर्ग ने भी हाथ सिकोड़ लिए हैं।

Market started between sanitizer and mask protection

किसानों से बाजार उठने की उम्मीद अब पूरा बाजार किसानों की खरीददारी से बाजार में उठाव की उम्मीद बांधे हैं। किसान अपनी उपज समर्थन मूल्य केंद्रों पर जमा करते जा रहे हैं।

Market started between sanitizer and mask protection

अब उनके खातों में राशि आने वाली है, जिससे शहर का बाजार उम्मीद कर रहा है कि मंदी में डूबे बाजार को उठाने किसान ही उनकी दुकानों पर पहुंचेगा।