2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तस्वीरों में देखें कैसी है वैष्णो देवी मंदिर की नई यज्ञशाला

जम्मू

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 11 Aug 2024, 5:56 PM IST

Manoj Sinha

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में दर्शन किये और केंद्र शासित प्रदेश की शांति, समृद्धि एवं प्रगति के लिए प्रार्थना की। सिन्हा ने पवित्र तीर्थस्थल की अपनी यात्रा के दौरान माता के भवन में नयी यज्ञशाला सुविधा का उद्घाटन किया और भक्तों को समर्पित किया। धार्मिक परिदृश्य के अभिन्न अंग यज्ञशाला को भवन में आध्यात्मिक प्रथाओं को बढ़ाने के लिए सावधानीपूर्वक डिजाइन और निर्माण किया गया है।

यह यज्ञशाला भक्तों की धार्मिक जरूरतों को पूरा करेगा और धार्मिक अनुष्ठानों का अनुभव करने तथा उनमें भाग लेने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को सुविधा प्रदान करेगा।

मुख्य भवन में अटका क्षेत्र के नीचे पुराने स्नान घाट के पास स्थित नवनिर्मित यज्ञशाला में 1,600 वर्ग फुट में फैले पांच हवन कुंड हैं। इस विशाल डिजाइन से क्षमता में तीन गुना वृद्धि हुई है, जिससे तीर्थयात्रियों के 10 समूह एक साथ हवन पूजन कर सकते हैं, जबकि पहले यह सीमा तीन समूहों की थी।

इसके अतिरिक्त, 1100 वर्ग फुट के कवर्ड एरिया वाली एक गैलरी बनायी गयी है, जो यज्ञशाला तक जाती है। नवरात्रों के दौरान नियमित रूप से आयोजित होने वाले शत चंडी महायज्ञ के दौरान इस गैलरी में 100 से अधिक तीर्थयात्री आ सकते हैं।