
kari patta khane ke fayde in hindi: आपको जानकार हैरानी होगी कि भारतीय व्यंजनों में लगने वाला करी पत्ते का छौंक, सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद साबित होता है। यह सिर्फ एक सब्जी या मसाला नहीं है, बल्कि कुछ अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभों का पावरहाउस है। आइए जानते हैं इस मसालेदार सब्जी के फायदे। यदि आप नाश्ते से पहले करी पत्ते के पानी का इस्तेमाल करेंगे तो आपको हैरान करने वाले फायदे नजर आएंगे। यह एक तरह की डिटॉक्स ड्रिंक होगी, जिसे आप रोज सुबह पी सकते हैं।

खाली पेट करी पत्ता के पानी के फायदे फाइबर से भरपूर करी पत्ता पाचन तंत्र को सुधारता है। सुबह-सुबह करी पत्ते के पानी की एक खुराक पाचन क्रिया को तेज कर देती है, जिससे आप स्वस्थ रहते हैं। इसके अलावा आप कड़ी में भी कड़ी पत्ते का छौंक लगा सकते हैं, इससे भी आपको कई फायदे होंगे।

डायबिटीज में करी पत्ता हाइपोग्लाइसेमिक गुणों से भरपूर करी पत्ता रक्त शर्करा के स्तर को प्रभावी ढंग से संतुलित करता है। ऐसे में मधुमेह रोगियों के लिए यह बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। करी पत्ते से वजन भी नियंत्रित रहता है।

हार्ट के लिए करी पत्ता करी पत्ते में भरपूर मात्रा में विटामिन सी और कई एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। इसके सेवन से संक्रमण और बीमारियों से शरीर को सुरक्षा मिलती है। वहीं यह हार्ट को भी स्वस्थ्य रखता है। इससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल सहित हार्ट की कई प्रॉब्लम्स में मदद मिलती है।