10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फलों के रस से ताजगी और ताकत

गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचना है तो ताजे फलों का जूस, शेक, आदि लेने चाहिए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 15 Apr 2018, 4:43 AM IST

Juice of fruits

गर्मी में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचना है तो ताजे फलों का जूस, शेक, आदि लेने चाहिए। ध्यान रहे जूस या शेक घर पर बनाते हैं तो सेहत को अधिक फायदा होगा और कई तरह की संक्रामक बीमारियां दूर रहेंगी। इसके साथ ताजा फल जैसे केला, तरबूज, नाशपाती, ककड़ी, खीरा खाने से शरीर में ठंडक रहती है और गर्मी में शरीर को राहत मिलती है।

Juice of fruits

बच्चों के लिए बनाना शेक - बच्चों के लिए बनाना (केला) शेक अच्छा रहता है है। इसमें कैलोरी, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट, कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं जिनसे इम्युनिटी बढ़ती है। बच्चों को बाहर जाने से पहले दें, उनका पेट भी भरा रहेगा।

Juice of fruits

भागदौड़ करने वालों के लिए कीवी स्मूथी - धूप में भागदौड़ करने वाले लोग ऊर्जा बनाए रखने के लिए कीवी स्मूथी (दही के साथ बनाते हैं) ले सकते हैं। इसमें प्रोटीन, मिनरल्स, विटामिन सी ,फोलिक एसिड, पोटैशियम होता है। इसके साथ नींबू पानी, पुदीने का रस पी सकते हैं।

Juice of fruits

गर्भवती के लिए ऑरेंज जूस - गर्भवती को सभी को पोषक तत्त्व जरूरी होते हैं। गर्भवती को पानी की कमी से घबराहट, थकान न हो इसके लिए संतरे का जूस पीना चाहिए। इससे शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है। इसमें विटामिन सी होता है पर खाली पेट कभी न लें।

Juice of fruits

बुजुर्गों के लिए पपीता शेक - पपीते का शेक बुजुर्गो के लिए लाभकारी है। इसमें एंटीऑक्सीडेंटस्, विटामिन ए, विटामिन- सी जैसे पोषक तत्त्व होते हैं। प्रचुर मात्रा में फाइबर होने से आंत मजबूत होती है। इसे पीने से इम्युनिटी बढ़ती है। शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।