1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सर्दियों में शरीर को गर्म रखेंगे ये फूड, जानें इनके फायदों के बारे में

सर्दियां सेहत बनाने के लिए सबसे अच्छा मौसम है। इस समय आपको भूख भी खूब खुलकर लगती है और आप जो भी खाना चाहते हैं आराम से खा पाते हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shankar Sharma

•

Updated: 11 Jan 2018, 5:11 AM IST

foods benefits

सर्दियां सेहत बनाने के लिए सबसे अच्छा मौसम है। इस समय आपको भूख भी खूब खुलकर लगती है और आप जो भी खाना चाहते हैं आराम से खा पाते हैं। इन दिनों जरूरत है ऐसे फूड्स की जो अच्छी सेहत के साथ ही दें गर्माहट भी। सेहत और तंदुरूस्ती के लिहाज से सर्दियों का मौसम बेहद खास होता है। इस समय हमारी पाचन प्रक्रिया की क्षमता बढ़ जाती है। कई ऐसे खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें खाने से शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिलती है और ठंड कम लगती है। अगर आप भी इन खाद्य पदार्थों का सेवन करेंगे तो पूरी सर्दी आपको इसका लाभ मिलेगा।

Green chilies and onions

हरी मिर्च और प्याज :- हरी मिर्च खाने से शरीर को गर्मी मिलती है। मिर्च का तीखापन शरीर का तापमान बढ़ाने का काम करता है। सर्दिर्यों में शरीर को गर्म रखने के लिए हरी मिर्च का सेवन किया जाना चाहिए। इसके अलावा प्याज केवल खाने में तडक़ा लगाने के ही काम नहीं आता। प्याज खाने से शरीर का तापमान बढ़ता है। प्याज से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।

Ginger and turmeric

अदरक और हल्दी : - रोजाना के खाने में अदरक शामिल कर बहुत सी छोटी-बड़ी बीमारियों से बचा जा सकता है। सर्दियों में चाय हमेशा अदरक वाली पिएं। यह शरीर को गर्म रखने का सबसे बेहतर और सस्ता तरीका है। अदरक वाली चाय पीने से भी शरीर का तापमान बढ़ता है। हल्दी तो वैसे भी अच्छी औषधि मानी जाती है। सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए हल्दी का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

dry fruits

सूखे मेवे- सर्दियों में अखरोट शरीर को गर्माहट देते हैं। बादाम, नारियल, पिस्ता-काजू, मूंगफली, चिरौंजी आदि सूखे मेवे सर्दियों में खूब खाएं, ये स्किन को ग्लोइंग बनाए रखने में मदद करते हैं साथ ही इनमें मौजूद फाइबर शरीर के लिए फायदेमंद होता है।

Almonds and peanuts

बादाम और मूंगफली - बादाम में बहुत से पोषक तत्व होते हैं। इसमें प्रोटीन कैल्शियम पोटेशियम और मैग्नीशियम होता है। साथ ही ये हमारे शरीर को प्राकृतिक गर्माहट देता है। सर्दियों में बादाम का हलवा बहुत ही स्वास्थ्यवर्धक रेसिपी है। बादाम के हलवे को आटे, इलायची, चीनी और अन्य मेवों के साथ घी में बनाया जाता है। इसमें विटामिन ई भरपूर मात्रा में होता है। बादाम नहीं तो मूंगफली की बर्फी भी ट्राई की जा सकती है। मूंगफली शरीर को लगभग वही पोषण देती है जो बादाम देता है। इसमें भरपूर कार्बोहाईड्रेट होता है और ये बहुत स्वादिष्ट लगती है।

Bajre ki khichdi

बाजरा और मक्का- बाजरे की तासीर गर्म होती है और सर्दियों में बाजरा और मक्का खाना सेहतभरा है। दूसरे अनाजों की अपेक्षा बाजरा में सबसे ज्यादा प्रोटीन की मात्रा होती है। छोटे बच्चों को बाजरा की रोटी जरूर खाना चाहिए। इसमें कई स्वास्थ्यवर्धक गुण भी होते है। तेज सर्दियों में बाजरे की रोटी, बाजरे की खिचड़ी, बाजरे के लड्डू, चूरमा, वेजिटेबल खिचड़ी के अलाव मक्के की रोटी-सरसों का साग, मक्के और बाजरे की गरम राबड़ी, बाजरे या मक्के के ढोकले आदि बेहद स्वादिष्ट होते हैं। ये टेस्टी हैं सेहतमंद हैं और गर्माहट से भरपूर भी।