14 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस राज्य में अब पालतू जानवरों पर भी देना होगा टैक्स

भारत में ऐसा पहली बार होगा जब कुत्ते, बिल्ली, घोड़े आदि जैसे जानवर पालने पर भी अब टैक्स देना होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manish Ranjan

•

Updated: 24 Oct 2017, 2:55 PM IST

Pets

नई दिल्ली। भारत में ऐसा पहली बार होगा जब कुत्ते, बिल्ली, घोड़े आदि जैसे जानवर पालने पर भी अब टैक्स देना होगा। ये अपने तरह का पहला मामल हैं। अब पंजाब के शहरी इलाकों में यदि कोई पालतू जानवर रखता है तो उन्हे इसके लिए टैक्स देना होगा। पंजाब सरकार ने इसके लिए बकायदे एक नोटिस भी जारी कर दिया हैं। आगे जाने कौन से पालतू जानवर पर देना होगा टैक्स।

Pets

इसको लेकर नोटिस पंजाब सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने जारी किया जो कि नवजोत सिंह सिद्धू के अध्यक्षता में काम करती हैं। इस नोटिस में कहा गया है कि, कुत्ते, बिल्ली, घोड़े, सूअर, भैंस और गाय जैसे जानवरों को पालने पर टैक्स देना होगा। अगली स्लाइड में जाने कितान देना होगा टैक्स।

Pets

ओदश के अनुसार, पंजाब के शहरी इलाकों मे रहने वाले लोगों का अपने पालतू जानवरों पर 250 रुपए प्रतिवर्ष का टैक्स कुत्ते, बिल्ली, सूअर, भेड़, हिरण जैसे छोटे जानवरों के लिए देना होगा। वहीं भैंस, गाय, ऊँट, घोड़े, और हाथी जैसे बड़े जानवरों को पालने पर 500 रुपए प्रतिवर्ष देना होगा।

Pets

इसके तहत प्रत्येक जानवर को एक ब्रांडिंग कोड भी अलॉट किया जाएगा। इसके तहत सभी जानवरों को एक चिन्हित किया जाएगा और साथ ही उन्हे एक विशेष संख्या भी दिया जाएगा। सरकार ने कहा है कि सभी जानवरों पर एक तरह का माइक्रोचिप या ब्रैंडिंग लगाया जाएगा।

Pets

अब इसके बाद से किसी भी व्यक्ति को अब कोई भी जानवर पालने के लिए लाइसेंस भी लेना होगा जो कि प्रत्येक वर्ष रिन्यू भी किया जाएगा। बिना लाइसेंस के जानवर पालने पर कार्रवाई भी किया जा सकता हैं।