2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BSTC result 2018: GGTU BSTC रिजल्ट हुआ जारी

द गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी (जीजीटीयू) , बांसवाड़ा, द बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (बीएसटीसी) परीक्षा BSTC result 2018 का रिजल्ट बुधवार ६ जून को जारी कर दिया गया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 6 Jun 2018, 2:14 PM IST

BSTC 2018

द गोविंद गुरु ट्राइबल यूनिवर्सिटी (जीजीटीयू) , बांसवाड़ा, द बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (बीएसटीसी) परीक्षा BSTC result 2018 का रिजल्ट बुधवार ६ जून को जारी कर दिया गया। यह परीक्षा देने वाले कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट जीजीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट bstcggtu2018.com या bstc2018.com से डाउनलोड कर सकते हैं। बीएसटीसी २०१८ रिजल्ट्स सुबह ११ बजे ही आने वाले थे, लेकिन रिजल्ट दोपहर को जारी किया गया।

BSTC 2018

बीएसटीसी लिखित परीक्षा ६ मई को आयोजित की गई थी। बीएसटीसी स्टेट लेवल एंट्रेंस एग्जाम है जिसे जीजीटीयू हर साल आयोजित करता है। इस परीक्षा को पास करने वाले कैंडिडेट्स को रैंक्स के आधार पर एलिमेंटरी एजुकेशन में डिप्लोमा कोर्स (डीईआईईडी) के लिए एडमिशन दिया जाता है। बीएसटीसी की काउंसिलिंग जून के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकती है।

BSTC 2018

स्टूडेंट्स ऐसे देखें अपना रिजल्ट अपना रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले स्टूडेंट्स जीजीटीयू की आधिकारिक वेबसाइट bstcggtu2018.com या bstc2018.com पर लॉगऑन करें। इस साइट के होम पेज पर राइट हैंड साइड आपको BSTC-2018 Result का लिंक मिलेगा। इस पर क्लिक करेते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां आपको रिजल्ट देखने के पांच ऑप्शन दिखेंगे - बाय फॉर्म नंबर, बाय टोकन नंबर, बाय रोल नंबर, बाय जनरल डीटेल और बाय मोबाइल नंबर By Form Number, By Token Number, By Roll Number, By General Detail and By Mobile Number आप इन में से कोई भी एक डालकर प्रोसीड बटन पर क्लिक कर सकते हैं। आपका रिजल्ट आपके सामने खुल जाएगा। अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर इसका प्रिंट लेना न भूलें। ताजा जानकारी के लिए बीएसटीसी की आधिकारिक वेबसाइट bstcggtu2018.com या bstc2018.com पर नजर रखें। आप लेटेस्ट अपडेट्स के लिए www.patrika.com से जुड़े रहें।