1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

INDIA MUSIC SUMMIT 2018: सुरों की गोद में संगीत की अठखेलियां शुरू

- राजस्थान पत्रिका पेट्रन एमटीवी इंडिया यूजिक समिट का आगाज होटल फेयरमॉन्ट में - तीन दिनों तक गूंजेंगे सुर, दिग्गज कलाकारों ने सजाई सुरमयी शाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 12 Oct 2018, 6:35 PM IST

INDIA MUSIC SUMMIT 2018

सुरों की गोद में बैठकर अठखेलियां करते कलाकार, संगीत की जादूगरी में खोते श्रोता और विचारों की गर्म प्याली में फूं-फूं कर इसका मजा लेते संगीत के मर्मज्ञ। सच्चे सुरों की विरासत संभाले राजस्थान पत्रिका की पार्टननशिप में एमटीवी इंडिया यूजिक समिट का कुछ इस तरह अद्भुत आगाज हुआ।

INDIA MUSIC SUMMIT 2018

शुक्रवार से होटल फेयररमॉन्ट में तीन दिवसीय संगीत के इस बेहतरीन कार्यक्रम का जयपुर दूसरी बार गवाह बना।म्यूजिक समिट के दूसरे संस्करण की शुरुआत दमदार अंदाज में हुई। उद्घाटन समारोह में संगीत के दिग्गजों ने मंच पर चार चांद लगा दिए।

INDIA MUSIC SUMMIT 2018

दीप प्रज्जवलन के वक्त संगीतकार प्रसून जोशी, सिंगर उषा उथुप, हरिहरन, सुरेश वाडकर, जसबीर जस्सी, शुजात खान, रॉबिन बार्न, वॉयलिन वादक एल. सुब्रमणयम समेत संगीत के कई जाने-माने सितारे मौजूद रहे।

INDIA MUSIC SUMMIT 2018

संगीत का यह तानाबाना देर रात तक बुना जाना है।

INDIA MUSIC SUMMIT 2018

शनिवार का कार्यक्रम लूट आर्टिस्ट अजय प्रसन्ना और श्रुति साडोलिकर सुबह को संगीत की धुनों से गुलजार करेंगे। इसके बाद रामकृष्णन ट्रायो, अ बी सुब्रमणयम, बेगम परवीन सुल्ताना, शिल्पा राव, अरुणा साईराम और कनिका मल्होत्रा सुरों की महफिल सजाएंगे। अंतिम दिन रविवार को पं.छन्नू लाल मिश्र, धनाश्री पंडित, मेहताब आलम, प्रसून जोशी, नदीम शाह, गिटार प्रसन्ना, अमित चौबे और सोई चै बर जैसे ग्रुप संगीत के इस मंच से अपना जादू बिखेरेंगे। तीन दिन तक दिग्गज संगीत के क्षेत्र में आ रहे बदलाव, 'लिगेसी और लिबर्टी', 'बैठक, बॉलीवुड एंड बियोंड' यूजिकल मोमेंट्स दैट मैटर, लैंग्वेज एंड जेनरे जैसे विषयों पर बात करेंगे। यहां देश-विदेश से आए कलाकार इस मंच के जरिए अपनी बात रखेंगे।