
कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म 'शहजादा' (Shehzada Trailer) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। इस बीच ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्ट्रेस पहुंची। जहां उनके लुक को देखकर हर किसी की सांस थम गई।

ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान कृति सेनन ने ऑफ शोल्डर रेड ड्रेस पहनी थी। इस ड्रेस में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने इस ड्रेस के साथ ब्लैक कलर की हाई हील्स कैरी कर रखी थीं। जबकि बालों को ओपन रखा था।

इवेंट के दौरान उन्होंने एक से बढ़कर एक पोज दिए। जिसमें उनके लुक से नजरें हटा पाना फैंस के लिए भी नामुमकिन हो रहा था। कृति अपने हर लुक के कमाल का गजब ढा रहीं थी।

कृति ने इस बीच अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस आउटफिट में अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के आते ही यह सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं।

कृति सेनन की इन तस्वीरों को अब तक पांच लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं उनके चाहने वाले एक्ट्रेस की खूबसूरती की तो तारीफ कर ही रहे हैं। साथ ही उन्हें फिल्म 'शहजादा' के लिए शुभकामनाएं भी दे रहे हैं।

वैसे ये कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी एक्ट्रेस अपने फैंस के लिए अपनी कई हॉट और बोल्ड तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही उन्होंने ब्लैक थाई स्लिट साइड कट बॉडीकिनी में ग्लैमरस फोटोशूट कराया था।

इन तस्वीरों में कृति सेनन काफी खुबसूरत लग रहीं थीं। उनके खुले कर्ली बाल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहे थे। उनकी हर एक अदाओं को देखकर फैंस भी उनपर पूरी तरह से लट्टू हो रहे थे।

बता दें कि कार्तिक आर्यन और कृति सेनन की फिल्म 'शहजादा' (Shehzada) साल 2020 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'अला वैकुंठपुरमूलू' की रीमेक है। यह फिल्म 10 फरवरी को रिलीज हो रही है।