
बिजनेस टायकून मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने बीते दिनों शुक्रवार को नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर की ओपनिंग सेरेमनी रखी। जहां बी टाउन के कई सेलेब्स ने शिरकत की। इस बीच जिसने सबसे ज्यादा पाॅपुलैरिटी बटोरी वो थीं प्रियंका चोपड़ा। वह अपने पति निक जोनस के साथ नीता अंबानी के इवेंट में पहुंची। दोनों ने एक साथ फोटो क्लिक करवाई।

अंबानी की पार्टी में रौनक जमाने के लिए दीपिका पादुकोण भी अपने पति एक्टर रणवीर सिंह के साथ पहुंची। दोनों के रिश्ते में पिछले काफी समय से अनबन की अफवाहें आ रही हैं। लेकिन पार्टी में दोनों को एक साथ देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है।

सलमान खान ने भी नीता अंबानी के इवेंट में पहुंचकर रौनक बढ़ाई। इवेंट के दौरान सलमान खान का स्वैग देखने वाला था। वहीं एक तस्वीर में सलमान आर्यन खान के साथ पोज देते हुए नजर आए।

पार्टी में जिसपर सबकी निगाहें टिक गईं वो थे द डैशिंग मैन शाहरुख खान। 57 की उम्र में एक्टर के लुक ने सबका दिल जीत लिया। फैंस भी एसआरके को देखकर यही समझे कि वह आर्यन खान हैं लेकिन जूम करके देखा तो पता चला कि ये तो खुद पठान हैं।

विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन हमेशा की तरह एक बार फिर अपनी बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आईं। मां और बेटी ने प्यारा पोज दिया जो लोगों के ध्यान खींच रहा है।

आलिया भट्ट अपनी फैमिली संग नजर आईं। आलिया भट्ट के साथ बहन शाहीन, मां सोनी राजदान और पिता महेश भट्ट दिखाई दिए। हालांकि सास नीतू कपूर के साथ अंबानी पार्टी में नहीं आने पर एक्ट्रेस को ट्रोल भी किया गया।

बेगम करीना कपूर अपने पति सैफ अली खान और बहन करिश्मा कपूर के साथ दिखाई दीं। तीनों स्टार्स ने एक साथ खड़े होकर फोटो क्लिक करवाई।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान भी अपने अपने दोनों बच्चे आर्यन खान और सुहाना खान के साथ नीता अंबानी के इवेंट में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान तीनों ने सलमान खान के साथ एक ही फ्रेम में पोज दिया।

न्यूली वेड कपल सिद्धार्थ मल्होत्रा भी अपनी पत्नी कियारा आडवाणी के साथ नजर आए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक साथ प्यारा पोज दिया। दोनों की प्यारी सी बाॅन्डिग फैंस का दिल जीत रही है।

सोनम कपूर ने नीता अंबानी के कार्यक्रम में पहुंचकर रौनक बढ़ा दी। सोनम कपूर मुस्कुराते हुए कैमरे में कैद हुईं। हालांकि पार्टी में सोनम ने अकेले ही एंट्री ली थी।

अंबानी की पार्टी में आमिर खान अपनी फैमिली के साथ नजर आए। उनके साथ बेटी आइरा खान और बेटे आजाद और दामाद नुपुर शिखारे दिखाई दिए।

वरुण धवन और कृति सेनॉन भी नीता अंबानी के इवेंट में दिखाई दिए। इस दौरान वरुण धवन और कृति सेनॉन ने एक साथ फोटो क्लिक करवाई।