
जयपुरी मोजड़ी सुनकर प्लेन लैदर की जूतियां ध्यान में आती है, लेकिन आज इन मोजड़ी ने नया रूप ले लिया है। प्लेन लैदर से हटकर मोजड़ी कलरफु ल हो गई है। प्रिंट से लेकर वर्क और कलर में वेरिएशंसभी इनकी शोभा को दुगना कर रहे हैं। यहां तक की जयपुर का ट्रेडिशनल ब्लॉक प्रिंट भी अब इन मोजडि़यों में नजर आ रहा है। इंडिगो, शिबोरी, जिक जैक जैसे ढेरों प्रिंट्स मोजड़ी में छाए हुए हैं। शहर के कई मोजड़ी मेकर्स हैं, जो गल्र्स की पसंद को देखते हुए इनमें कई इनोवेशन कर रहे हैं।

यहां इंडिगो की डिमांड एक्सपर्ट शेखर गट्टानी बताते हैं कि इंडिगो की डिमांड सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। आउटफिट्स में इंडिगो पसंद किया ही जाता है। साथ ही जूतियों में भी गल्र्स इन्हें प्रिफर कर रही हैं। इसके अलावा भी कई तरह के ब्लॉक प्रिंट्स ट्रेंड में हैं। मोजडि़यों के कट्स और बंधाई का काम राजस्थान के साथ-साथ पंजाब में भी होता है, लेकिन इनमें वर्क और प्रिंट्स का सारा काम जयपुर में ही करवाया जाता है। वर्किं ग गर्ल इशिता शर्मा बताती हैं कि ये कलरफुल जूतियां हर आउटफिट्स के साथ मैच होती है, इन्हें ऑफिस में भी आसानी से कैरी किया जा सकता है।

गोटा पत्ती, जरदोजी और जरी वर्क भी पसंद मोजडि़यों में सिर्फ प्रिंट्स ही पसंद नहीं किए जा रहे हैं, बल्कि गोटा पत्ती, जरदोजी और जरी का वर्क ट्रेडिशनल वर्क भी नजर आ रहा है। एक्सपर्ट आनन्द विक्रम बताते हैं कि गल्र्स अपनी ड्रेस से मिक्समैच करके मोजडि़या पसंद करती है। इनमें ट्रेडिशनल प्रिंट और वर्क की काफी डिमांड है। फिर गर्मियों में इन्हें काफी पसंद किया जाता है। एेसे में सिर्फ जूतियों में ही नहीं, बल्कि स्लीपर्स में भी यह क्रिएशन देखने को मिल रहा है।