8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बच्चों को दें डेनिम ड्रेस से कूल लुक

किड्स फैशन : बॉटम के अलावा अपर वियर में भी आजमाएं डेनिम

2 min read
Google source verification

image

Amanpreet Kaur

Jan 18, 2018

Denim dress

जूनियर्स के विंटर कलेक्शन में भी इन दिनों डेनिम अपना जादू चला रहा है। किड्स के कंप्लीट डेनिम लुक को पसंद किया जा रहा है। बेशक डेनिम ड्रेस बहुत ही खूबसूरत लगती है, ऐसे में बच्चों को लिए यह काफी कंफर्टेबल भी रहती है और ट्रैंडी भी।

Denim dress

किड्स के लिए काउबॉॅय डेनिम वेस्टकोट इन दिनों किड्स का काउबॉय लुक बेहद पसंद किया जा रहा है। इसके लिए आप डेनिम जैकेट की मदद ले सकते हैं। यह फुल या हाफ स्लीव्ज में हो सकता है और इसके वाइब्रेंट रंग भी इन दिनों बाजार में उपलब्ध हैं। इसे आप किसी भी फुल स्लीव्ज टीशर्ट या स्वेटशर्ट के साथ पहन सकते हैं। साथ में डेनिम जीन्स और लॉन्ग किड्स के लुक को और भी बेहतर बनाएंगे। एसेसरी के रूप में गॉगल्स भी पहन सकते हैं।

Denim dress

फिट और फ्लेयर्ड डेनिम ड्रेस गल्र्स के लिए फिट और फ्लेयर्ड डेनिम ड्रेस चुनी जा सकती है। शर्ट कॉलर वाली यह ड्रेस शॉर्ट कैप स्लीव्ज में होगी तो बेहतर लगेगी। साथ ही इसके साथ बेल्ट लूप भी जरूर रखें। यह ड्रेस का अहम हिस्सा है। यदि ड्रेस को हाइलाइट करना है तो बेल्ट के कलर पर ध्यान देना भी जरूरी है। यह अलग रंग का होगा तो अधिक बेहतर दिखेगा। इस स्टाइल के लिए गल्र्स वियर के रूप में डेनिम ड्रेस चुनें। आप चाहें तो जैकेट और स्कर्ट को मिलाकर उसे ड्रेस का रूप दे सकती हैं। साथ ही जीन्स और जैकेट को मिलाकर भी आप अच्छा कॉम्बिनेशन तैयार कर सकती हैं। इसके अलावा हेयर बैंड, ब्रेसलेट, रिबन आदि में भी डेनिम चुना जा सकता है। यदि आप फैशन का जादू चलाना चाहते हैं तो डेनिम जैकेट के बटन खुले रखें। डेनिम लुक के साथ सनग्लासेस या दूसरी एसेसरीज को भी आजमा सकते हैं।