5 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पिंकसिटी का फैशन सेंस बनाता है दीवाना

फैशन डिजाइनर हीना मोदी, दीपक, प्रीति, रिशिका, मिली पटेल, अंशुमान नायर ने अभी अपने कलेक्शन से तालियां बटोरी।

3 min read
Google source verification
Jaipur Couture show

फैशन और स्टाइल वहीं है, जो आपको सूट करें। आपकी स्टाइलिंग में कंफर्ट होना चाहिए। आज के दौर में ट्रेंड को समझना मुश्किल हैं, किसी को चेक्स पहना पसंद हैं, तो कोई प्लेन और सॉफ्ट लुक को पसंद करता हैं। ऐसे स्टाइलिंग और फैशन को ही मैं सपोर्ट करती हूं, जो आपको ओरिजनल बनाए रखे। शुक्रवार को जयपुर आई एक्ट्रेस नेहा धूपिया ने इसी तरह अपने फैशन सेंस और जर्नी को बयान किया। नेहा ने कहा कि वो जयपुर कई बार आ चुकी है, ये शहर उन्हें बेहद पसंद हैं। पिंकसिटी बेहद कलरफुल है। जो यहां के ड्रेसिंग सेंस और स्टाइलिंग में साफ दिखता है।

Jaipur Couture show

कोई सेट पैटर्न नहीं नेहा ने कहा कि कौनसी फिल्म चलेगी या कौनसी नहीं, इसका इंडस्ट्री में कोई सेट पैटर्न नहीं है, लेकिन एज ए आर्टिस्ट मैंने हमेशा 100 परसेंट देने की कोशिश की है। लोग एक्टिंग को आसान समझते हैं, लेकिन अपने आप को साबित करना यहां काफी टफ है। मुझे लगता है कि दो बातों की सक्सेस का कोई हल नहीं हो सकता है। एक हेयरफॉल और दूसरा फिल्म।

Jaipur Couture show

एक्सरसाइज जरूरी नेहा ने बताया कि अपने आप को गुड लुकिंग बनाने के लिए किसी को भी कॉस्मैटिक्स पर भरोसा नहीं करना चाहिए। मेरा फिटनेस मंत्रा है कि यदि आप चार रोटी खाते हैं, लेकिन तीन करना चाहिए। वहीं यदि आप चार किलोमीटर रन करते हैं, उसे बढ़ाकर पांच करने की कोशिश करनी चाहिए। बैलेंस्ड डाइट और एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। आगामी दिनों में प्रदीप सरकार की ‘ईला’ कर रही हूं। मैं स्पोट्र्स बायोपिक करना चाहती हूं।

Jaipur Couture show

मैजिकल नाइट में वॉक होटल मैरियट में आयोजित मैजिकल नाइट डेजल्ड शो में डिजाइनर सलिता नंदा के आउटफिट्स पहनकर नेहा दुपिया ने रैम्प वॉक की। इस दौरान अपेक्षा डांडेकर और चेजिन की लाइव परफार्मेंस भी हुई।

Jaipur Couture show

कूल लुक से सजा रैम्प पिंकसिटी की शाम मॉडल्स और सेलेब्रिटीज के आभा के साथ जगमग हुई। यहां म्यूजिकल बीट्स के बीच ग्लैमर और फैशन की रंगत ने रैम्प की चमक को बढ़ा दिया। मौका था, दो दिवसीय जयपुर कोट्योर शो सीजन -5 के आगाज का। सीतापुरा स्थित एक स्टूडियो में हुए शो की ओपनिंग डिजाइनर हिम्मत सिंह के नाम रही, जिसमें उन्होंने समर-स्प्रिंग का मेन्स वियर कलेक्शन शोकेस किया। कलेक्शन में बीच वीयर्स के साथ ही डेस्टिनेशन वेडिंग्स को फोकस किया। राजीव खंडेलवाल शो स्टॉपर रहे। फैशन डिजाइनर हीना मोदी, दीपक, प्रीति, रिशिका, मिली पटेल, अंशुमान नायर ने अभी अपने कलेक्शन से तालियां बटोरी।

Jaipur Couture show

कॉकटेल डे्रसेज और इवनिंग गाउंस शैली करवा, अंशिका जोधका ने कलेक्शन ‘गॉरमेट’ शोकेस किया, जिसमें समर सीजन के कूल और फ्रेश लुक को परिधानों के जरिए दर्शाया गया। डिजाइनर रिद्धिमा गोधा, गौरव गौड़ ने रेडी टू वीयर कॉकटेल डे्रसेज और इवनिंग गाउंस का कलेक्शन ‘डेट नाइट’ पेश किया। जयपुर की ही फैशन डिजाइनर जूही दीवान ने कलेक्शन ‘हरनूर’ का आकर्षण रहा। जूही के लिए एक्ट्रेस गौहर खान ने बतौर शो स्टॉपर कैटवॉक किया। फिनाले शो में डिजाइनर महिपाल सिंह का कलेक्शन ‘डे टू नाइट डेशिंग’ पेश हुआ। इसमें ऑफिस वीयर्स, पार्टी वीयर, कैजुअल वीयर्स शामिल रहे। मेकअप जस्सी छाबड़ा और कोरियोग्राफी शाय लोबो ने की।